Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार : नीतीश ने विधानसभा में हंगामे के बीच विश्वास मत जीता
    Top Story

    बिहार : नीतीश ने विधानसभा में हंगामे के बीच विश्वास मत जीता

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 28, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास मत के पक्ष में 131, जबकि विरोध में 108 वोट पड़े। बिहार में नवगठित सरकार ने बिहार विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आहूत किया था। विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने के पूर्व ही राजद और कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भी अंदर टोकाटोकी का दौर चलता रहा।

    इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार के पक्ष में विधानसभा में विश्वास मत पेश किया।

    विश्वास मत पर चर्चा में भाग लेते हुए नीतीश ने लोगों से वादा किया, अब बिहार में सरकार चलेगी, जनता की सेवा करेगी और भ्रष्टाचार और अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सत्ता लोगों की सेवा के लिए होती है, न कि ‘मेवा’ के लिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा, हमने कई समस्याओं का सामना किया, बावजूद इसके गठबंधन धर्म का पालन करने का हरसंभव प्रयास किया। परंतु जब स्थिति खराब हो गई और जनता परेशान होने लगी तो इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं था।

    इसके पूर्व राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें रणछोड़ कहा।

    उन्होंने कहा, संघ मुक्त भारत बनाने की बात कहने वाले नेता ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सामने घुटने टेक दिए।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार में हिम्मत थी तो उन्होंने मुझे बरखास्त क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मुझे और मेरे परिवार को फंसाया गया।

    तेजस्वी ने नीतीश को स्वार्थी बताते हुए कहा, नीतीश को जब हमारी जरूरत थी, तब हमारे साथ आ गए और आज जब भाजपा की जरूरत है, तब सुशील कुमार मोदी के साथ आ गए।

    विश्वास मत के पक्ष और विपक्ष में चर्चा के बाद मतदान शुरू हुआ। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शुरू में ध्वनिमत से मतदान कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों ओर से तेज आवाज के कारण निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद मतदान कराया गया, जिसमें विश्वास मत के पक्ष में 131, जबकि विरोध में 108 मत पड़े।

    विधानसभा से बाहर निकलने के बाद भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहा कि यह पहले से ही तय था कि बिहार की जनता राजग के साथ है। उन्होंने कहा कि आज पूरा परिवार खुश है। उन्होंने विश्वास मत प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।

    ज्ञात हो कि राजद ने गुप्त मतदान का आग्रह किया था।

    विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण भी रोका गया।

    उल्लेखनीय है कि महागठबंधन से अलग होने के लिए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नीतीश ने भाजपा नीत राजग के अन्य दलों के सहयोग से सरकार बनाई और गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमादक पदार्थ तस्करी मामले में एसआईटी की रवि तेजा से पूछताछ
    Next Article बेमेल गठबंधन की स्वभाविक मौत हो गई : सुशील मोदी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे

    September 9, 2025

    दम तोड़ता बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर, 14 साल बाद भी इलाज की सुविधा नहीं

    September 9, 2025

    नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय ₹9000, सहायिकाओं को ₹4500

    September 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
    • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
    • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
    • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
    • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version