Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मनोहर पर्रिकर का खुलासा, कहा- 15 महीने पहले से बन रही थी सर्जिकल स्ट्राइक की योजना
    देश

    मनोहर पर्रिकर का खुलासा, कहा- 15 महीने पहले से बन रही थी सर्जिकल स्ट्राइक की योजना

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 1, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। पर्रिकर ने बताया कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक का प्लान 15 महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। ”

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान गोवा के सीएम पर्रिकर ने कहा कि 9 जून 2015 को मणिपुर में एक आतंकी संगठन के हमले में हमारे 18 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद एक टीवी शो में यूनियन मिनिस्टर राज्यवर्धन राठौर से एंकर ने पूछा था कि जैसा ऑपरेशन आपने मणिपुर में किया, क्या वैसा ही पाकिस्तान बॉर्डर पर करने की हिम्मत है? पर्रिकर ने बताया एंकर द्वारा पूछा गया ऐसा सवाल बेइज्जती करने वाला था। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद ही पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

    गौरतलब है कि गत वर्ष 28 और 29 सितंबर की रात इंडियन आर्मी कमांडोज ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसमें करीब 38 आतंकी और कुछ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

    पणजी में कारोबारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए मनोहर पर्रिकर ने यह खुलासा किया कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की योजना 15 महीने पहले ही बना ली गई थी। उन्होंने बताया कि 4 जून 2015 को नॉर्थ-ईस्ट के आतंकी संगठन ने मणिपुर के चांदेल इलाके में घात लगाकर आर्मी के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। सीएम पर्रिकर ने बताया कि जैसे ही मुझे इस घटना की जानकारी मिली तो मुझे बेइज्जती महसूस हुई। मन में विचार आया कि 200 आतंकियों का एक छोटा सा संगठन क्या हमारे 18 सैनिकों को शहीद कर सकता है? ये तो आर्मी का भी अपमान है।

    पूर्व रक्षा मंत्री के मुताबिक, सेना काफिले पर हुए हमले के बाद हमने दोपहर और शाम को एक मीटिंग की और योजना तैयार की। इसके बाद 8 जून की सुबह म्यांमार बॉर्डर पर पहली सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसमें करीब 70-80 आतंकी मारे गए। ये बेहद कामयाब कदम रहा। खास बात ये रही कि इसमें आर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ एक सैनिक के पैर में मामूली खरोंच आई।

    सात ही, उन्होंने यह भी कहा कि ये रिपोर्ट गलत है कि हमने उस ऑपरेशन में हेलिकॉप्टर्स इस्तेमाल किए, जबकि ऐसा नहीं है। मैंने हेलिकॉप्टर्स सिर्फ इमरजेंसी में सैनिकों को निकालने के लिए तैयार रखे थे। पर्रिकर ने आगे कहा, लेकिन मीडिया के सवालों से मुझे काफी तकलीफ हुई है। राज्यवर्धन सिंह राठौर खुद आर्मी में रह चुके हैं। वो एक टीवी प्रोग्राम के दौरान सर्च ऑपरेशंस की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान एंकर ने उनसे पूछा कि क्या आपमें इतनी हिम्मत है कि यही काम (सर्जिकल स्ट्राइक) आप पश्चिमी सीमा पर भी कर सकें? मैं उन बातों को बहुत ध्यान से सुन रहा था। इसी दौरान मैंने फैसला किया कि इसका जवाब सही वक्त आने पर जरूर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन से बेहद नाराज है अमेरिका, अब इस तरह बना रहा है दबाव
    Next Article GST का दिखा असर, इस कंपनी ने सस्ती की अपने कारों के दाम…
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

    May 17, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

    May 17, 2025

    हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

    May 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
    • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
    • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
    • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
    • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version