कुछ महीनें पहले रिवॉल्वर रानी के नाम से मशहूर हुई हमीरपुर की वर्षा गुप्ता ने अपने प्रेमी अशोक यादव से शादी कर ली। दोनों ने हमीरपुर के एक मंदिर में जाकर शादी रचाई। आप को बता दें कि 15 मई को अशोक वर्षा गुप्ता धोखा देकर किसी और लड़की के साथ शादी कर रहा था। जिस पर वर्षा ने अशोक को शादी के मंडप से किडनैप करके अपने साथ ले गई थी।
ये था पूरा मामला
बीते 15 मई को बांदा के मोहनपुरवा निवासी अशोक यादव अपनी प्रमिक वर्षा गुप्ता को धोखा देकर हमीरपुर के वानी गांव निवासी रामसजीवन की बेटी से शादी करने जा रहा थे। अशोक यादव की शादी की जानकारी मिलते ही वर्षा गुप्ता असलहाधारियों के साथ उसकी शादी में पहुंच गई। और अशोक को मंडप से किडनैप कर के ले गई। विवाह स्थल पर घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। फिल्मी स्टाइल में हुई इस घटना के बाद पुलिस को सक्रिय हुई और दो दिन बाद वर्षा को ढूंढ निकाला थी।
उस वक्त वर्षा का आरोप था कि अशोक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था। इसी बीच उसकी शादी हमीरपुर में तय हो गई तो उसने बांदा आना और मुझसे से बातचीत करना बंद कर दिया। वर्षा ने उससे कई बार संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन अशोक नहीं मिलता था। 15 मई को जब वर्षा को यह पता चला कि अशोक हमीरपुर में शादी कर रहा है तो उसने रिवाल्वर रानी का रूप धारण कर उसे भरी बारात अगवा कर लिया।