Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चीन ने डोकलाम में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर शुरू कीं: US
    Top Story

    चीन ने डोकलाम में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर शुरू कीं: US

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2018Updated:July 27, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन। डोकलाम में पिछले साल 73 दिनों तक भारत के साथ चले गतिरोध के बावजूद चीन अपने मंसूबे को पूरा करने की फिराक में लगा हुआ है। अमेरिका के एक टॉप अधिकारी ने बताया है कि चीन ने डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं और अभी तक न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है। अमेरिकी अधिकारी ने विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के युद्धाभ्यास की तुलना इस हिमालयी क्षेत्र में उसकी गतिविधियों से की है। आपको बता दें कि चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है जबकि वियतनाम, मलयेशिया, फिलिपींस, ब्रुनेई और ताइवान इस दावे का विरोध करते हैं। दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर दोनों क्षेत्रों में चीन का कई देशों से विवाद है। क्षेत्र में चीन ने सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के साथ ही कई कृत्रिम द्वीप का भी निर्माण किया है। दोनों ही इलाके मिनरल्स, तेल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न हैं। यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में यह हमेशा अमेरिका की नजर में रहता है। विदेश मंत्रालय के प्रमुख उपसहायक (दक्षिण और मध्य एशिया) एलीस जी वेल्स ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, ‘मेरा आकलन है कि भारत मजबूती से अपनी उत्तरी सीमा का बचाव कर रहा है और ऐसे में यह भारत के लिए चिंता का विषय है।’ वेल्स से भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाने को लेकर चीन की आक्रामक गतिविधियों के संबंध में सवाल पूछे गए थे। महिला सांसद एन वेगनर द्वारा पूछे गए एक सवाल पर वेल्स ने कहा कि भारत अगर सामरिक तौर पर स्थिर रहता है तो निश्चिततौर पर हम भारत के साथ अच्छी साझेदारी रख सकते हैं। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच हिमालयी क्षेत्रों को लेकर लगातार विवाद होते रहे हैं। कुछ महीने पहले चीन और भारत के बीच विवादित डोकलाम क्षेत्र को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू किया, जिस पर भारतीय सेनाओं ने आपत्ति जताई और इसके बाद 73 दिनों तक गतिरोध रहा।

    सर्दियों में भी डटे थे चीनी सैनिक

    आपको बता दें कि डोकलाम को लेकर हाल में कई तरह की खबरें आती रही हैं। जनवरी में डोकलाम को लेकर आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा था चीनी इलाके में सैनिकों की संख्या में भारी कमी आई है। बाद में इसी साल मार्च में खबर आई कि चीनी सैनिक सर्दियों में भी एक नई सड़क बनाने के लिए डटे हुए थे, जिससे वे दक्षिणी डोकलाम तक पहुंच सकें, जहां चीन और भूटान के बीच विवाद है।

    डोकलाम क्षेत्र पर अमेरिका की भी है नजर?

    महिला सांसद ने कहा, ‘वैसे दोनों देशों में गतिरोध खत्म हो गया था, पर अब चीन ने डोकलाम में फिर से अपनी गतिविधियां चुपचाप शुरू कर दी हैं लेकिन न तो भारत ने और न ही भूटान ने उसे ऐसा करने से रोका है। हिमालयी क्षेत्र में चीन की गतिविधियां मुझे उसके दक्षिण चीन सागर नीति की याद दिलाती हैं।’अमेरिकी अधिकारी वेल्स ने कहा कि दक्षिण चीन सागर के मद्देनजर ट्रंप प्रशासन के द्वारा हिंद-प्रशांत रणनीति अपनाई गई है। इस पर महिला सांसद वेगनर ने कहा, ‘हम समुद्री सुरक्षा देते हुए क्षेत्र को खुला कैसे रख सकते हैं और यहां सेना का दखल भी न हो क्योंकि इससे 70 फीसदी वैश्विक व्यापार खतरे में पड़ सकता है।’ वेल्स ने कहा, ‘हमें संप्रभु देशों को पूरा अधिकार देते हुए उन्हें यह विकल्प भी देना होगा कि वे जैसी चाहें पार्टनरशिप कर सकते हैं।’ एशिया और प्रशांत क्षेत्र पर विदेश मामलों की सब-कमिटी के चेयरमैन, सांसद टेड योहो ने दक्षिण एशिया में चीन के आक्रामक रवैये का मुद्दा उठाया। योहो ने कहा कि आपकी क्या राय है कि क्षेत्र में चीन का मुकाबला करने का सबसे बेहतर तरीका क्या है? वेल्स ने जवाब दिया कि अमेरिका को डॉलर प्रति डॉलर के हिसाब से चीन का मुकाबला नहीं करना चाहिए। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि अमेरिका और यहां की कंपनियां क्षेत्र में 850 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम इस पर समान विचारधारा वाले देशों के साथ बेहतर समन्वय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव जीतते ही इमरान ने कश्मीर में मानवाधिकार का मुद्दा उठाया, कहा
    Next Article बॉलीवुड की तीसरी सबसे लम्बी फिल्म थी एलओसी कारगिल
    azad sipahi

      Related Posts

      देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश

      June 30, 2026

      हत्या मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

      June 30, 2026

      पलामू में सनसनी: जंगल में मिला युवती का अधजला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version