Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चुनाव जीतते ही इमरान ने कश्मीर में मानवाधिकार का मुद्दा उठाया, कहा
    Top Story

    चुनाव जीतते ही इमरान ने कश्मीर में मानवाधिकार का मुद्दा उठाया, कहा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2018Updated:July 27, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बातचीत ही इकलौता रास्ता

    • इमरान ने कहा- हैवानों का निजाम हटाकर इंसानियत का निजाम लाना चाहता हूं
    • इमरान की पार्टी को नेशनल असेंबली की 115 सीटों पर बढ़त मिली है

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के आम चुनाव में जीतने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने शुक्रवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने गरीबी हटाने, प्रधानमंत्री आवास समेत बड़े सरकारी परिसरों को जनता की भलाई के लिए दूसरे संस्थानों में तब्दील करने और किसानों के लिए काम करने का वादा किया। इमरान ने गरीबी दूर करने के लिए चीन से सबक लेने, अफगानिस्तान से दूरियां मिटाने और अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने की बात कही। उन्होंने भारत का जिक्र भी किया लेकिन कश्मीर में लोगों के मानवाधिकार हनन का दावा किया। उन्होंने कहा कि भारत से बातचीत आगे बढ़ाना चाहता हूं।
    इमरान ने कहा, ‘‘मुझे अफसाेस हुआ कि हिंदुस्तान के मीडिया ने मुझे ऐसे दिखाया जैसे मैं किसी बॉलीवुड फिल्म का विलेन हूं। मैं वह पाकिस्तानी हूं जो पूरे हिंदुस्तान में घूमा हूं, क्रिकेट की वजह से। मुझे लगता है कि पाकिस्तान-हिंदुस्तान के रिश्ते बेहतर होते हैं तो हमारे लिए अच्छा होगा। सबसे बेहतर ये हो कि हमारी एक-दूसरे से कारोबार करें। बदकिस्मती ये है कि कश्मीर में बीते 30 साल लोगों के मानवाधिकार का हनन हो रहा है। कोशिश होनी चाहिए कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान एक टेबल पर बैठकर इस मसले को हल करें। अगर आरोपों का खेल चलता रहेगा तो हम वहीं के वहीं हैं। हम बिल्कुल तैयार हैं कि पाकिस्तान के साथ ताल्लुकात बेहतर करें। आप एक कदम बढ़ाएंगे, हम दो कदम बढ़ाएंगे। मैं ये चाहूंगा ये हमारे मुल्कों के बीच दोस्ती एशिया के लिए जरूरी है और मसले बातचीत से हल होने चाहिए।”

    अल्लाह ने 22 साल बाद मौका दिया:

    इमरान ने कहा, ”मैंने 1996 में संघर्ष शुरू किया, 22 साल बाद अल्लाह ने एक मौका दिया है कि मैं उस सपने को पूरा करूं। घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा करूं। मैं राजनीति में इसलिए आया था। मैं पाकिस्तान में बड़ा हो रहा था, लेकिन देखा कि मुल्क करप्शन की वजह से नीचे जा रहा था। इस चुनाव में लोगों ने कुर्बानियां दीं। बलूचिस्तान में आतंकी हमलों के बीच लोग वोट डालने के लिए निकले। उन लोगों का शुक्रिया। उन्होंने हमारे लोकतंत्र को मजबूत किया। 10 जिलों में हम पर खतरा था। सिक्युरिटी फोर्सेस ने बखूबी काम किया। पहली बार रियासत में गरीबों के बारे में सोचा गया। हमें कमजोर तबके की जिम्मेदारी लेनी होगी। कमजोर भूखे मर रहे हैं। ढाई करोड़ पाकिस्तानी बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। 45 फीसदी बच्चों का विकास ठीक से नहीं हुआ। हमारी कोशिश इस निचले तबके को ऊपर उठाने की है। इस मुल्क की पहचान अमीर नहीं गरीबों के रहन-सहन से होती है।”

    मुल्क का गवर्नेंस सिस्टम सुधारेंगे:

    ”चाहता हूं कि सारा पाकिस्तान एक हो जाए। कोई भी जिसने मुझ पर निजी हमले किए। मैं उन बातों को भूल चुका हूं। अब बात मुल्क की है। हमारा मकसद मुल्क से काफी बड़ा है। ये पहली सरकार होगी जो सियासत को लेकर कार्रवाई नहीं करेगी। पर जो कानून के खिलाफ जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। हम ऐसी व्यवस्था बनाएंगे। जिसमें जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुल्क के गवर्नेंस सिस्टम को ठीक करेंगे। क्योंकि ऐसा नहीं होगा तो निवेश नहीं हो पाएगा। पाकिस्तान बहुत बड़ी आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया गिर गया है, राजकोषीय घाटा बढ़ा है और देश पर कर्ज है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसात जिलों में खुलेगा ब्लड बैंक
    Next Article चीन ने डोकलाम में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर शुरू कीं: US
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version