लोहरदगा: सड़क दुर्घटना में झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अब्दुल राशिद खान और उनकी पत्नी की मौत हो गयी. जबकि बहू, पोता और चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना मंगलवार की देर रात लोहरदगा के ईटा गांव के पास हुई. रांची से लोहरदगा लौट रहे राशिद खान की मारुति वैन ट्रक से टकरा गयी. घटनास्थल पर ही राशिद खान की मौत हो गयी. जबकि उनकी पत्नी की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी.
सड़क हादसे में राशिद खान की बहू, पोता व कार चालक अल्तमश घायल हो गये. बुधवार की दोपहर लोहरदगा के बगड़ू मोड़ स्थित कब्रिस्तान में खान दंपती को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. इस मौके पर सांसद धीरज साहू, विधायक सुखदेव भगत समेत कई गणमान्य मौजूद थे. राशिद खान लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के सचिव भी थे. राशिद खान एवं उनकी पत्नी के निधन पर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



