Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत के बिगड़े बोल : सीएम की तुलना गजनवी से की, बिफरे रघुवर
    Top Story

    हेमंत के बिगड़े बोल : सीएम की तुलना गजनवी से की, बिफरे रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 22, 2018Updated:July 22, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड का लुटेरा पढ़ा रहा शालीनता का पाठ

    सीएनटी-एसपीटी एक्ट का सबसे ज्यादा किया उल्लंघन
    हमारे नाम से बीस बाइ चालीस का एक मकान है, और कोई हो तो बतायें

    रांची। मानसून सत्र के अंतिम दिन शनिवार को नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के बिगड़े बोल विधानसभा में सुनायी पड़े। हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि जिस तरह से मोहम्मद गजनवी ने दूसरे देश से आकर भारत के मंदिरों को लूटा था, उसी तरह ये लूट कर चले जायेंगे। हेमंत सोरेन ने सीएम रघुवर दास को प्रवासी भी बता दिया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने आपत्ति जतायी। कहा कि नेता प्रतिपक्ष सीएम को डकैत बता रहे हैं। सीएम को कह रहे हैं कि झारखंड को लूटा है। नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सीएम की जन्मभूमि और कर्मभूमि से सभी वाकिफ हैं। विपक्ष को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए। झारखंड को किसने लूटा है, किसी से छिपा नहीं है। हेमंत सोरेन द्वारा गजनवी का उदाहरण दिये जाने को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन पर जम कर भड़ास निकाली।
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि सदन में विपक्ष लालकृष्ण आडवाणी का उदाहरण दे रहा है। वह शालीनता का पाठ पढ़ा रहा है। अध्यक्ष महोदय, मैं कहना चाहता हूं कि जिसने झारखंड को सबसे ज्यादा लूटा, झारखंड को बेचा, सीएनटी-एसपीटी का सबसे ज्यादा उल्लंघन किया, वह आज उपदेश दे रहा है। हेमंत सोरेन ने एक दिन में छह-छह रजिस्ट्री करवायी। झारखंड के तमाम बड़े शहरों में करोड़ों का बड़ा-बड़ा भूखंड कौड़ियों के मोल खरीदा, वह हमें शालीनता का पाठ पढ़ा है। आदिवासियों की जमीन उसने कौड़ियों के भाव हड़पी है। सीएम ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, मैं चुनौती देता हूं कि लंबे समय से राजनीति में हूं। हमारे पास बीस बाइ चालीस का एक घर है। इससे ज्यादा जमीन-मकान हमारे नाम से निकाल दें, तो समझ जायेंगे।
    अध्यक्ष महोदय, 81 विधानसभा क्षेत्र से लोग जीत कर आये हैं। पिछले दो सत्रों में जिस तरह से सदन को विपक्ष ने बाधित किया है। इसके बाद विधानसभा का प्रश्नकाल, अल्पसूचित और शून्यकाल का क्या मतलब है। जनता के सवालों की हत्या कर दी जा रही है। जनहित के मामले पर बहस नहीं हो पा रही है। यह जनता के साथ नाइंसाफी है।

    हमारी जमीन हम ही लूटेंगे: हेमंत
    इस पर हेमंत सोरेन भी तमतमाते हुए उठे और कहा कि हमारी ही जमीन और हम ही लूटेंगे, यह क्या बात हुई। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- जिसका बाप दादा बाहर से आकर लूट रहा है, वह न बताये। हेमंत के कहने का अर्थ था-झारखंड सिर्फ उन्हीं का है।

    जनहित के सवाल नहीं आने का दर्द छलका

    पिछले कई सत्र से हर दिन सदन के बाधित होने के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास मर्माहत दिखे। जनहित के सवाल नहीं आने का दर्द उनके चेहरे पर झलक रहा था। एक ओर मुख्यमंत्री ने जहां तथ्यों के साथ हेमंत सोरेन को कठघरे में खड़ा किया, वहीं हेमंत सोरेन ने शब्दों के जाल में मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश की। जब तीखी बहस हो रही थी, तो विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ही पक्ष के विधायक रह-रह कर शेम-शेम के नारे लगा रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म ने दूसरे दिन पकड़ी तेज रफ्तार
    Next Article झारखंड में बनेगा मौलाना आजाद विश्वविद्यालय:सीएम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास

      April 24, 2026

      टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार

      April 24, 2026

      धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल

      April 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में होंगे शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा
      • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
      • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
      • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
      • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version