Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»संन्यास खत्म कर इंग्लैंड टीम में लौटे राशिद
    क्रिकेट

    संन्यास खत्म कर इंग्लैंड टीम में लौटे राशिद

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजबेस्टन। इंग्लैंड ने भारत को उसी के हथियार स्पिन से मात देने के लिए लेग स्पिनर आदिल राशिद को संन्यास से वापस बुलाते हुए 1 अगस्त से शुरू होने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा की। मेजबान इंग्लैंड ने एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को पहली बार टीम में मौका दिया है। 25 साल के पोर्टर ने 61 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।पोर्टर ने 2017 में पहले काउंटी चैम्पियनशिप में 75 विकेट हासिल किए थे। उन्हें चोट से उबर रहे क्रिस वोक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। ईसीबी ने अपने स्पिन विभाग को मजबूती देने के लिए राशिद के अलावा मोइन अली को भी शामिल किया है। मोइन ने 2014 में भारत के खिलाफ अपने पहले टेस्ट सीरीज में कुल 19 विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेल चुके मोइन ने मार्च में न्यू जीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था। नए राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने दिसंबर 2016 में भारत दौरे के बाद टेस्ट से संन्यास लेने वाले राशिद को लगभग दो साल बाद फिर लाल गेंद सौंपने का फैसला किया है। राशिद अपने लेग स्पिन से भारतीय बल्लेबाजों को मुसीबत में डाल सकते हैं। राशिद भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने थे।

    पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम:-

    जोए रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडसरन, जॉनी बेयर्सटो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलेस्टर कुक, सैम कुरेन, कीटन जेनिंग्स, डेविड मलान, जेमी पोर्टर, आदिल राशिद, बेन स्टोक्स।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉलीवुड की तीसरी सबसे लम्बी फिल्म थी एलओसी कारगिल
    Next Article पति पर आरोप साबित हुए तो राजनीति से लूंगी संन्यास: विधायक
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025

      एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

      June 10, 2025

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version