Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पत्थलगड़ी इसाई मिशनरियों के षडयंत्रों की देन : इंद्रेश कुमार
    Top Story

    पत्थलगड़ी इसाई मिशनरियों के षडयंत्रों की देन : इंद्रेश कुमार

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 24, 2018Updated:July 24, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • अयोध्या में राम मंदिर है, था और रहेगा कुछ कट्टरपंथी कर रहे हैं भड़काने का काम

    रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिंदू जागरण मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने कहा कि झारखंड में पत्थलगड़ी इसाई मिशनरियों के षडयंत्रों की देन है। कहा कि चर्च हिंदुस्तान जिंदाबाद की जगह हिंदुस्तान मुर्दाबाद बोलता है। ये अच्छे लोग होते, तो संविधान विरोधी पत्थलगड़ी नहीं होती। देश में 60 वर्षों तक जिसने शासन किया, उसने असली हिंदुस्तान पैदा नहीं किया। मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज आॅफ चैरिटी संस्था में नवजात बच्चों के बेचने की घटना को उन्होंने कलंकित करनेवाला अमानवीयकृत बताया। उन्होंने कहा, कुछ धर्मों के लोग भारत में फिर से विदेशी झंडा बुलंद करने के लिए देशभर में षडयंत्र कर रहे हैं, जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा। मसीही संस्थाएं और इनके द्वारा संचालित संगठन झूठ की बुनियाद और सेवा के नाम पर देश को शुरू से धोखा देते रहे हैं। यह अब प्रमाणित हुआ है। संघ को बदनाम कर बच्चा बेचने की घटना को ढंकना चाहते हैं। समाज इनसे सजग और सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर था, है और रहेगा। अधिकांश मुस्लिम संगठनों ने राम मंदिर पर सहमति दे दी है। कुछ कट्टरपंथी इस मामले को भड़काने का काम कर रहे हैं। जनता को वे लाख भड़कायें, जनता अब भड़कनेवाली नहीं है। राम खुदा हैं, खुदा राम हैं, अब इस तरह की बहस चल रही है। राम मंदिर का मामला अभी सर्वोच्च न्यायालय में चल रहा है। कांग्रेस पार्टी के कुछ कट्टरपंथी नहीं चाहते कि फैसला जल्दी आये, लेकिन जिस तरह से अब इस मामले पर तीन दिन में सुनवाई हो रही है, फैसला जल्द आयेगा और अयोध्या में रामलला का मंदिर स्थापित होगा। मुस्लिम समुदाय के कहने पर खुदाई हुई और अयोध्या में एक भी इस्लामिक प्रमाण नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के कहने पर ही अब कोर्ट में राम जन्मस्थान बनाम विवादित ढांचा के नाम से केस चल रहा है। पहले राम जन्मस्थान बनाम बाबरी मस्जिद के नाम से केस चल रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों ने केस वापस लेने पर भी सहमति दे दी है। प्रेस वार्ता में संघ के प्रचारक एवं हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार, जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव, प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय, प्रांत सोशल मीडिया प्रभारी सुमित शरण, प्रदेश सह बेटी बचाओ प्रमुख धनंजय प्रसाद, प्रांत उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिन्हा, राजेश सोनी, अमरेश कुमार, काकोली दास, प्रवीण सिंह, सुजीत सिंह, महामंत्री राकेश कर्ण, मठ मंदिर सुरक्षा प्रमुख विक्रम शर्मा, और अमित शर्मा उपस्थित थे।

    संघ की दृष्टि में कोई दुश्मन नहीं

    इंद्रेश कुमार ने कहा कि संघ की दृष्टि में कोई दुश्मन नहीं है। आज भारत में हर जगह मजहबी, धार्मिक आदमी मिल जाते हैं, लेकिन मजहबी सिद्धांतों को ठीक से नहीं समझ पाने के कारण लोग कट्टरता की ओर झुक जाते हैं। हमने देश के लिए कुर्बानी देने का संकल्प लिया है और बदले में लेने का कुछ भी इरादा नहीं। देने में इबादत है, कुर्बानी है और लेने में व्यापार है, स्वार्थ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना काल से देश ही नहीं, पूरे विश्व में कोई भी जाति, धर्म, मजहब, पंथ, संप्रदाय के लोग कभी कोई संघ के लिए दुश्मन रहे ही नहीं हैं। अगर हम ऐसा मानते हैं, तो दूसरों से भी यही अपेक्षा रखते हैं, तभी तो भारत एक बनेगा, श्रेष्ठ बनेगा। वसुधैव कुटुंबकम हमारी मूल धारणा रही है। पूरा विश्व हमारा परिवार है। इसी मौलिक सोच के साथ हम कार्य करते हैं। भेदभाव रहित समाज की स्थापना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने आगे कहा कि सभी भारतीयों के पूर्वज एक ही हैं एवं भारत में निवास करनेवाले सभी हिंदू हैं। भारत की सुरक्षा इसकी सामाजिक एकता पर निर्भर है, इसी एकत्व की भावना से ही देश सुरक्षित रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका ने दूसरा टेस्ट भी जीतकर द. अफ्रीका का किया सूपड़ा साफ
    Next Article झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं एमएस धोनी
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत

      April 30, 2026

      हिंदू जनजागृति समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      April 30, 2026

      जामताड़ा के पेटारी गांव में खसरा की दस्तक, दो मामलों की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
      • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
      • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
      • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version