Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»…जब DGP ने धनबाद SSP को लगायी फटकार, कहा
    झारखंड

    …जब DGP ने धनबाद SSP को लगायी फटकार, कहा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तुम्हें ऐसा क्यों लगता है कि तुम्हारी पोस्टिंग किसी नेता ने करायी

    रांची: कोयला तस्करी और क्राइम में बढ़ोतरी को लेकर डीजीपी डीके पांडेय ने धनबाद एसएसपी मनोज रतन चोथे की जमकर फटकार लगायी है. बुधवार को पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों के अपराध की समीक्षा के दौरान उन्होंने धनबाद एसएसपी से कहा : तुम्हें ऐसा क्यों लगता है कि तुम्हारी पोस्टिंग किसी नेता ने करायी है. आये दिन तुम्हारे जिले में गोली चलती है. कोयला तस्करी की खबरें अखबार में आती है. आखिर हो क्या रहा है वहां. कानून का इकबाल बुलंद करो. थाना स्तर के अफसरों पर कार्रवाई करो. धनबाद हो या फिर कोई और जिला कोयला तस्करी बर्दास्त नहीं की जायेगी. जो कोई भी इसमें लिप्त है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाये.

    अपराध का बढ़ना चिंता की बात : डीजीपी ने उन सभी जिलों के एसपी को फटकार लगायी, जहां हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी जैसे संगीन अपराध बढ़े हैं.

    उन्होंने अधिकारियों ने कहा : अपराध का बढ़ना चिंता की बात है. एसपी खुद और अपने अधिनस्तों द्वारा अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में कार्रवाई करें. गिरोहों के विरुद्ध अविलंब कानूनी कार्रवाई की जाये. उन्होंने घटनाओं में सम्मिलित अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने का भी निर्देश दिया. सभी जिलाें के एसपी को सख्त निर्देश दिया कि कहीं भी ऐसे तत्वों को बढ़ावा नहीं मिले, जो विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों को डराने, धमकाने व भयादोहन का कार्य करते हैं. ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें.

    बैठक में थे

    एडीजी पीआरके नायडू, अनुराग गुप्ता, अनिल पाल्टा, प्रशांत सिंह, आरके मल्लिक, आइजी सीआरपीएफ संजय आनंद लाठकर, आइजी सुमन गुप्ता, नवीन कुमार सिंह, शंभु ठाकुर, आशीष बत्रा, प्रिया दुबे, अरुण कुमार सिंह, डीआइजी अखिलेश झा, साकेत कुमार सिंह, अमोल वीणुकांत होमकर, प्रभात कुमार, विपुल शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, पंकज कंबोज, सांगीता कुमारी, मदन मोहन लाल के अलावा 22 जिलों के एसएसपी/एसपी. सावन मेले के कारण देवघर और दुमका एसपी को बैठक से मुक्त रखा गया था.

    क्या-क्या हुआ बैठक में

    रांची, पलामू, कोल्हान, हजारीबाग, बोकारो व दुमका रेंज की ओर से स्ट्रेटजिक प्लान और नक्सल कांडों की मॉनिटरिंग की प्रस्तुतियों सहित अन्य जानकारी दी गयी

    नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प

    थानों के सृजन, भवन निर्माण, थानों/ओपी का निरीक्षण, थानाें की सुरक्षा व इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की गयी. लंबित विभागीय कार्रवाई के निष्पादन, कांडों की शीघ्र सुनवाई की निगरानी, जेल में बंद कुख्यात अपराधियों पर सीसीए व एनएसए लगाने के लिए प्रस्तावों के कार्यान्वयन पर जोर दिया गया. कांडों के पर्यवेक्षण से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत निर्देश दिये गये. नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गयी. नक्सलियों व अपराधियों की संपत्ति जब्त करने में तत्परतापूर्ण कार्रवाई करने का निर्देश सभी एसपी को दिया गया. पदाधिकारियों/कर्मियों को उनके अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत करने को कहा गया

    हर माह मीडिया से बात करने का निर्देश

    सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ ही रेंज डीआइजी को डीजीपी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में बीते माह के अपराध व नक्सली परिदृश्य के संबंध में स्थानीय मीडिया को बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करें. उनसे कुछ नहीं छिपायें. जो खबरें अगले दिन अखबारों में प्रकाशित हो, उसकी कटिंग भी पुलिस मुख्यालय को भेजें.

    नक्सल ऑपरेशन में गंभीरता जरूरी

    बैठक के दौरान सीआरपीएफ के आइजी संजय आनंद लाठकर ने जिलों के एसपी को पिछले दिनों बूढ़ा पहाड़ पर छह जवानों की शहादत की ओर ध्यान दिलाया. कहा कि घटना से सबक लेने की जरूरत है. नक्सल ऑपरेशन के दौरान गंभीरता बनाये रखना जरूरी है.
    ….और इधर
    आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं
    अपराध 2017 2018
    बलात्कार 554 639
    चाेरी 3782 4103
    गृहभेदन 618 736
    लूट 190 226
    हत्या 690 798
    डकैती 51 58

    (नोट : दोनों वर्षों का आंकड़ा जनवरी से मई तक )

    पुलिस की कार्रवाई

    39 आपराधिक गिरोहों के 704 अपराधियों की पहचान की. 438 अपराधियों को गिरफ्तार किया
    26 अपराधियों पर डीजीपी के स्तर से इनाम की घोषणा की गयी
    23 अपराधियों पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार को भेजा है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनिल अंबानी का राहुल को खत, बताया- क्यों हुई राफेल डील
    Next Article हादसे में झारखंड ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

      June 29, 2026

      बेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल

      June 29, 2026

      नक्सल प्रभावित रेलखंड में आरपीएफ की ड्रोन से निगरानी

      June 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
      • झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
      • बेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल
      • श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी
      • नक्सल प्रभावित रेलखंड में आरपीएफ की ड्रोन से निगरानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version