Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पारा शिक्षकों को बड़ी राहत
    Top Story

    पारा शिक्षकों को बड़ी राहत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 27, 2019Updated:July 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पारा शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। विधानसभा के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को स्पीकर डॉ दिनेश उरांव ने पलामू में 435 पारा शिक्षकों की कथित अवैध बहाली के मामले की जांच कराने और रिपोर्ट आने तक दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का नियमन दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा चली। इस बीच पलामू में 435 पारा शिक्षकों की हुई अवैध बहाली का मामला उठा। स्पीकर ने नियमन देते हुए जांच के लिए सदन की कमेटी गठित कर दी। यह कमेटी सितंबर के अंतिम सप्ताह तक अपनी रिपोर्ट देगी। इससे पहले राज्य सरकार ने डीडीसी की जांच रिपोर्ट पर पारा शिक्षकों को सेवामुक्त करने का निर्णय लिया था। स्पीकर ने जांच रिपोर्ट आने तक पारा शिक्षकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया।
    विधानसभा का मॉनसून सत्र खत्म
    झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। यह सत्र 22 जुलाई को शुरू हुआ था। कुल पांच दिन चले सत्र में 3908 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पास किया गया। इसके अलावा जनहित के कई मुद्दे भी उठाये गये। नोक-झोंक भी हुई।

    शिवपूजन का इस्तीफा स्पीकर ने किया नामंजूर

    रांची। हुसैनाबाद के बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने शुक्रवार को सरकार के जवाब से नाराज होकर आसन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि स्पीकर ने इसे नामंजूर कर दिया। सदन में अपने गैर-सरकारी संकल्प के जवाब से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया। विधायक ने कहा कि पिछले साल विधानसभा में जपला सीमेंट फैक्ट्री के स्थान पर कोई दूसरी फैक्ट्री स्थापित करने की बात उठायी गयी थी। मुख्यमंत्री ने इस पर आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्य नहीं किया गया। शिवपूजन मेहता के सवाल पर सीपी सिंह ने कहा कि सरकार उद्योग नहीं लगाती। आप निवेशक लायें, तो उद्योग लगा दिया जायेगा। इस पर शिवपूजन ने कहा कि हम मोमेंटम नहीं करा सकते। इस पर हेमंत सोरेन ने मेहता से बैठने की अपील की, लेकिन दो-तीन मिनट सदन में बैठने के बाद शिवपूजन मेहता सदन के बाहर निकले और परिसर में ही बैठ गये।
    क्या लिखा है शिवपूजन ने
    अपने इस्तीफा में मेहता ने कहा कि विधायक बनने के बाद से लगातार कई मुद्दे उठाये गये, लेकिन किसी पर भी सरकार ने कोई पहल नहीं की। पलामू जिला में बटाने जलाशय योजना सालों से बनकर तैयार है। कुछ असामाजिक तत्वों ने डैम का फाटक उठाकर वेल्ड कर दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी बेलगाम हो गये हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री नीरा यादव के बारे में लिखा है कि वर्तमान सत्र में गुरुवार को मेरी ओर से सूचना के माध्यम से ध्यान आकृष्ट किया गया। इस पर शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने बुला कर मुझे धमकी दी और कहा कि आप सदन में सवाल क्यों उठा रहे हैं।

    Great relief to mercury teachers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज देश मना रहा है कारगिल विजय दिवस की बीसवीं सालगिरह
    Next Article जमशेदपुर में पुलिस इंस्पेक्टर का खूनी खेल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version