खूंटी। मुरहू थाना क्षेत्र के हेठगोवा में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। घटना सोमवार की शाम 8:30 बजे की है। घटना को पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने अंजाम दिया है। मृतकों में कूदा पंचायत की मुखिया राधा मुंडू के पिता और प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष मागो मुंडा, भाई लिपराय मुंडू और मां लखमनी मुंडू शामिल हैं। मृतक मागो मुंडू एसटी मोर्चा भाजपा के कार्य समिति सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वहीं नावरी देवी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें भी गोली लगी है। घायल नौरी देवी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका
रात करीब नौ बजे वर्दीधारी ड्रेस में कुछ युवकों ने घर से निकाला कर एक एक कर तीनों को गोली मार दी, जिससे दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अस्पताल लाने के दौरान रास्ते मे मां की मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल नौरी मुंडू को सदर अस्पताल ने बेहतर इलाज के लिए रांची, रिम्स रेफर किया है। गोलीबारी में घायल महिला नावरी देवी ने बताया की परिवार के सभी सदस्य खाना खाने बैठे थे, तभी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनायी दी। इसके बाद जब वह घर से बाहर निकली, तो उसे भी अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। नावरी कि एक साल का छोटा बच्चा भी है, जिसे रिम्स रेफर किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version