Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड में निवेश का एक और मौका, कीमत 4,852 रुपये प्रति ग्राम
    बिजनेस

    सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड में निवेश का एक और मौका, कीमत 4,852 रुपये प्रति ग्राम

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुरक्षि‍त निवेश करने वालों के लिए एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने का मौका है। वित्त वर्ष 2020-21 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की चौथी सीरीज सोमवार से निवेश के लिए खुल रही है। इसमें 6 से 10 जून तक निवेश किया जा सकता है। इसके लिए प्रति ग्राम सोने की कीमत 4,852 रुपये रिजर्व बैंक ने  तय की है। बता दें कि जो लोग इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे और डिजिटल पेमेंट के जरिए भुगतान करेंगे, उन्हें प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अप्रैल में ये ऐलान किया था कि सरकार अप्रैल, 2020 से सितंबर तक 6 किस्तों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करेगी। आरबीआई ये बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी कर रहा है। इससे पहले, 8 से 12 जून के बीच यानी तीसरी सीरीज में सब्सक्रिप्शन के लिए सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड खुला था, जिसका इश्यू प्राइस (कीमत) 4,677 रुपये प्रति ग्राम था।

    उल्‍लेखनीय है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 6 बार जारी होने हैं। सरकार ने अगले 6 महीने में (20 अप्रैल से लेकर 4 सितबंर) तक 6 बार बॉन्ड जारी करने का फैसला किया था। ये बॉन्‍ड 3 बार जारी हो चुके हैं, जबकि चौथी बार 6 से 10 जून के बीच जारी होना है। अप्रैल में सबसे पहले सरकार ने 20 से 24 अप्रैल के बीच पहली सीरीज लॉन्च की थी। इसके तहत प्रति ग्राम सोने की कीमत 4,639 रुपए तय की गई थी। एक्‍सपर्ट का कहना है कि निवेश के हिसाब से यदि आप सोने में निवेश करना चाहते है तो ये फिजिकल गोल्ड खरीदने से बेहतर विकल्प है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमतें आज भी स्थिर
    Next Article भारत को धम्म की उत्पत्ति की भूमि होने पर गर्व : राष्ट्रपति कोविंद
    sonu kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      January 11, 2026

      अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग

      January 11, 2026

      साप्ताहिक समीक्षा : वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आई गिरावट

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version