Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और जया बच्चन का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव
    बॉलीवुड

    ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और जया बच्चन का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि उनकी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या का कोरोनो टेस्ट निगेटिव आया है। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, उनकी आठ वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन और सास जया बच्चन का एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव हैं। हालांकि उनका स्वैब टेस्ट का रिपोर्ट आना था। अब उनका स्वाब टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आया है। नानावती अस्पताल ने बीएमसी अधिकारियों को सूचित किया कि जया बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन और आराध्या बच्चन का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है।
    वहीं अमिताभ और अभिषेक बच्चन की सेहत अभी ठीक है। बीएमसी की टीम ने अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के आसपास के पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात 10.52 बजे अपने कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की और उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में जितने भी लोग पिछले 10 दिन में आए हैं, सभी अपना टेस्ट जरूर करा लें। मेगास्टार अमिताभ बच्चन शनिवार रात ट्वीट किया था-‘मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं, अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।  अस्पताल ने अधिकारियों को सूचित किया है, परिवार के अन्य सदस्यों और कर्मचारियों का टेस्ट किया गया है, रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे कृपया अपना टेस्ट जरूर करा लें।’
    वहीं अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर शनिवार रात 11:57 बजे लिखा था-‘इससे पहले आज मेरे पिता जी और मेरा, हम दोनों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया। हम दोनों में हल्के लक्षण थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और स्टाफ के टेस्ट भी किए गए हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि शांति बनाए रखें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।’ अभिषेक बच्चन ने एक और ट्वीट किया था-‘हम बीएमसी के टच में हैं और उनके साथ सहयोग कर रहे हैं।’ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके प्रशंसक और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। वहीं अभिषेक बच्चन ने हाल में डिजिटल डेब्यू किया है। उनकी वेब सीरीज ब्रीद इनटू द शैडोज अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 जुलाई को रिलीज हुई है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन की भी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
    Next Article आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक सहित 84 नए कोरोना पॉजिटिव
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version