Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर ‘जमने’ को तैयार सेना
    Breaking News

    लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर ‘जमने’ को तैयार सेना

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     करगिल में 18 हजार फीट ऊंची बर्फ की चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने का अनुभव रखने वाली भारतीय सेना के लिए लद्दाख की खून जमा देने वाली बर्फीली पहाड़ियां कोई मायने नहीं रखतीं। चीन से तनातनी फिलहाल खत्म होती नहीं दिखती, इसलिए सेना ने ठंड के दिनोंं में भी चीनियों से मोर्चा संभालने के इरादे से खुद को तैयार कर लिया है।
    लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन के बीच मई से चल रही तनातनी सैन्य, राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयास किए जाने के बावजूद फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही है। तीन दौर की सैन्य वार्ताओं में दोनों देशों के बीच बनीं सहमतियां फिलहाल अभी तक धरातल पर नहीं उतरी हैं। वैसे भी गर्मियों में यहां का तापमान 40 डिग्री और सर्दियों में -29 डिग्री तक हो जाता है। इसलिए आगे आने वाली ठंड मेेंं भी भारतीय सेनाओं ने लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर मोर्चा संभालने के लिए अपनी तैयारी और तैनाती शुरू कर दी है।
    एलएसी पर लंबी तैनाती के लिए तैयारी के लिहाज से रक्षा मंत्रालय ने भी सैनिकों के लिए खाद्य सामग्री, आवास, ईंधन, विशेष कपड़े, जूते के साथ ही अतिरिक्त सैनिकों और वाहनों की गणना करके इंतजाम शुरू कर दिए हैंं। दरअसल ठंड के दिनों में बर्फबारी शुरू होते ही चार महीनों के लिए यानी अक्टूबर के अंत तक सड़क मार्ग बंद हो जाएंगे, इसलिए इससे पहले ही सैनिकों के लिए सारे संसाधन जुटाने होंगे। हालांकि आकस्मिक स्थिति में वायुसेना के परिवहन विमानों की सेवाएं ली जा सकेंगी लेकिन इन उड़ानों में भी समय की पाबंदी है। दोपहर से पहले विमानों को लेह से बाहर उड़ना पड़ता है क्योंकि दुर्लभ ऑक्सीजन के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी विमानों के इंजन को प्रभावित करती है।
    लद्दाख में चीन से लगती हुई 856 किमी. की सीमा पर मई से पहले भारतीय सेना की एक डिवीजन लेह के पास तैनात थी और इसी के सैनिक सियाचिन से लेकर चुमुर तक के पूरे इलाके की निगरानी करते थे। मई में तनाव शुरू होने के तुरंत बाद ही उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से दो माउंटेन डिवीजनों को लद्दाख में तैनात किया गया था। चीन की तरफ से भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती के जवाब मेंं भारतीय सेना ने फिर एक और डिवीजन तैनात कर दी। इस डिवीजन की तैनाती के बाद सिर्फ पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना की कुल चार डिवीजन हो गई हैं। एक डिवीजन मे 15-16 हजार सैनिक होते हैं।
    कुछ डिवीजन के सैनिकों को लद्दाख सीमा के जमीनी इलाके में तैनात किया गया है। इनके लिए मैदानी इलाकों से आपूर्ति करने वाले सैकड़ों निजी ट्रकों से सर्दियों के लिए स्टॉकिंग पहले से ही चल रही है। खाद्य भंडार या विशेष उच्च ऊंचाई वाले राशन की कोई कमी नहीं है। यहां तक ​​कि ठंड के मौसम के कपड़ों को आवश्यकतानुसार ले जाया जा सकता है। जमीन पर तैनात सैनिकों के लिए कोई भी आवश्यक सामग्री चंद घंटों में पहुंचाई जा सकती है लेकिन उच्च ऊंचाई पर तैनात सैनिकों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
    कई डिवीजन के सैनिकों को 14 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात किया गया है, जहां अक्टूबर-अंत में रात का तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। जिन रेजिमेंट की ऊपर पहाड़ियों पर तैनाती की गई हैं वे कुछ हफ्तों के लिए राशन आदि के अपने स्टॉक पर टिक सकती हैं। उनके पास पूर्व-निर्मित संरचनाओं और कई स्थानों पर अन्य आवासों के अलावा टेंट भी हैं। अधिक ऊंचाई पर तैनात सैनिकों के लिए बर्फ या आर्कटिक टेंट की भी व्यवस्था की जा रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, एनडीआरएफ की टीमें तैनात
    Next Article राहुल उस वंश परंपरा से हैं जिसके लिए रक्षा समिति की बैठक नहीं कमीशन मायने रखता : नड्डा
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version