Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, एनडीआरएफ की टीमें तैनात
    अन्य खबर

    गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, एनडीआरएफ की टीमें तैनात

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     गुजरात में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। ऐसे में लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है। वहीं देवभूमि द्वारका जिले के जामखंभालिया में रविवार शाम से हो रही बारिश की वजह से स्थिति काफी बिगड़ गई है। जामखंभालिया में गांव के निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश की वजह से द्वारका और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बाधित हो गई है।
    इस बाबत मौसम विभाग के अधिकारी राकेश कुमार ने कहा है कि कच्छ पर बना निम्न दबाव अगले चार-पांच दिनों तक बना रहेगा। इस कारण अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति भी 15 से 20 किमी प्रति घंटा तक बढ़ने की उम्मीद है।
    मौसम विभाग ने गुजरात के साथ मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में सोमवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा।
    अहमदाबाद के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में एसजी हाईवे के साथ बोपल, सरखेज, जीवराजपार्क, प्रह्लादनगर, जमालपुर, पालड़ी, आश्रम रोड, रिवरफ्रंट सहित क्षेत्रों में गाड़ियां फंसी हुई हैं।
    पिछले 24 घंटों में राज्य के 33 में से 26 जिलों में हल्की से भारी बारिश हुई है। जूनागढ़, देवभूमि द्वारका, गिर-सोमनाथ, राजकोट, जामनगर, अमरेली, पोरबंदर, भावनगर, मोरबी, सुरेन्द्रनगर, कच्छ, वलसाड, नवसारी, सूरत, तापी, नर्मदा, भरूच, डांग, खेड़ा, दाहोद, वडोदरा, छोटाउदेपुर, गांधीनगर , मेहसाणा, अहमदाबाद, अरावली जिले में वर्षा हुई।
    वर्तमान में देश में 5 अलग-अलग चक्रवाती परिचलन हैं। इसके अलावा एक मानसून टर्फ अनूपगढ़, सीकर, ग्वालियर, सीधी, रांची, जमशेदपुर से हल्दिया तक फैली है। दूसरी टर्फ दक्षिण गुजरात से कर्नाटक तक फैली हुई है। इसके कारण अगले चार दिनों में गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र में भारी बारिश होने का अनुमान हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में मुखर्जी के विचार अनुसरणीय : नड्डा
    Next Article लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर ‘जमने’ को तैयार सेना
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version