Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारतीय जल सीमा में घुसे मछुआरों को बीएसएफ ने पकड़ा, बांग्लादेश को लौटाया
    Top Story

    भारतीय जल सीमा में घुसे मछुआरों को बीएसएफ ने पकड़ा, बांग्लादेश को लौटाया

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के मदनघाट सीमा चौकी इलाके में भारतीय जल क्षेत्र में घुस आए चार बांग्लादेशी मछुआरों को सदभावना पूर्ण कदम के तहत बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया है।
    बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर द्वारा जारी बयान के मुताबिक चार बांग्लादेशी मछुआरे अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा का उल्लंघन कर गंगा नदी के भारतीय जल क्षेत्र में 600 मीटर अंदर तक घुस आए थे और मछली पकड़ रहे थे। वहीं, स्पीड बोट से पानी में गश्त कर रहे बीएसएफ के 35वीं बटालियन के जवानों ने चारों मछुआरों को रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। हालांकि पीछा करके भारतीय जल क्षेत्र के अंदर मछुआरों को उनकी मोटर चालित नौका तथा मछली पकड़ने के सामानों के साथ पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद बीएसएफ और पड़ोसी देश की सीमा पर तैनात बीजीबी के कंपनी कमांडरों के बीच फ्लैग मीटिंग के बाद सदभावना पूर्ण कदम के तहत बीएसएफ ने चारों मछुआरों को उनके सामानों के साथ बीजीबी के सोनाई कुंडी सीमा चौकी के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश के राजशाही जिले के रहने वाले इन चारों मछुआरों का पहले कभी सीमा पार करने का इतिहास नहीं रहा है। अन्य किसी अवांछनीय गतिविधियों में वे लिप्त नहीं पाए गए तथा दोनों देशों और सीमा सुरक्षा बलों के अच्छे रिश्ते होने के कारण पकड़े गए मछुआरों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को वापस देने का फैसला लिया गया।
    इन चारों मछुआरों के नाम रकीब अली (52), मोहम्मद राजू अहमद (32), दिलावर हुसैन (29) व रकीब इस्लाम (25) हैं। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। इधर, मछुआरों को लौटाए जाने के साथ कंपनी कमांडर मदनघाट ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को एक विरोध पत्र भी सौंपा है जिसके माध्यम से उनसे कहा गया है कि सीमा रेखा की पवित्रता को कायम रखने के लिए उनके देश के नागरिकों को इसका उल्लंघन ना करने दें।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीराम मंदिर: पांच अगस्त को लेकर फूले नहीं समा रहे इंजीनियरिग के छात्र शलभ विक्रम साहू
    Next Article सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
    sonu kumar

    Related Posts

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version