Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»संयुक्त राष्ट्र को उपयोगी और प्रासंगिक बनाने के लिए बदलाव जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी
    Top Story

    संयुक्त राष्ट्र को उपयोगी और प्रासंगिक बनाने के लिए बदलाव जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ का पुनर्जन्म समय की मांग है ताकि इसे दुनिया के वर्तमान हालात में उपयोगी और प्रासंगिक बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के झंझावातों के बीच 75 वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र संघ का जन्म हुआ था। आज के वर्तमान हालात में कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के दौर में इस विश्व संस्था में आवश्यक सुधार की जरूरत है। इसका पुनर्जन्म ही इसे प्रासंगिक बनाए रख सकता है।
    प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद् के सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में वैश्वीकरण को नए रूप से परिभाषित करने की जरूरत है। मानव केंद्रित वैश्वीकरण तथा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के जरिए ही दुनिया के समक्ष मौजूद चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी हमारे धैर्य और क्षमता की अग्नि परीक्षा ले रही है। भारत में इसके खिलाफ लड़ाई को एक जन अभियान बनाया गया है, जिसमें स्थानीय स्तर के प्रशासन, संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कोरोना के खिलाफ भारत के अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि देश में इस रोग का शिकार लोगों के स्वस्थ होने की दर बहुत अच्छी है।
    भारत की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में हुई सामाजिक आर्थिक प्रगति दुनिया के अन्य विकासशील देशों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की परंपरा प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीने की रही है। हमने दुनिया के सबसे बड़े स्वच्छता और एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग कम करने के अभियान को संचालित किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत सोलर अलायंस कर जलवायु परिवर्तन को कम करने की दिशा में काम कर रहा है। अपनी पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए पिछले कुछ सालों में भारत ने 3.8 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई है।
    भारत में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 तक देश को टीबी से मुक्त किए जाने की योजना है। भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सब लोगों को सुरक्षित छत देने का काम कर रहा है। विशिष्ट पहचान संख्या, बैंक खाता और मोबाइल कनेक्शन के जरिए देश में वित्तीय समावेशन का कार्य भी चल रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बात का भी उल्लेख किया कि संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक सामाजिक परिषद के पहले अध्यक्ष भारतीय थे। भारत ने परिषद को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोरखपुर-बस्ती : 34 किसानों को 95 हजार में मिलेगा 2.36 लाख का सोलर पम्प
    Next Article राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा आमंत्रण
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version