Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नदी के रास्ते बांग्लादेश तक पहला कार्गो सप्लाई, सुगम होगा कारोबार
    Top Story

    नदी के रास्ते बांग्लादेश तक पहला कार्गो सप्लाई, सुगम होगा कारोबार

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत-बांग्लादेश के बीच मौजूदा दोस्ताना संबंधों को देखते हुए भारत सरकार ने नदी के रास्ते भी व्यापार की सुगमता सुनिश्चित की है। केंद्र सरकार की पहल पर भारत व बांग्लादेश के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए जलमार्ग का प्रयोग बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोलकाता से बांग्लादेश के चट्टोग्राम पोर्ट के रास्ते त्रिपुरा के अगरतला तक कंटेनर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है, कोलकाता से इसका पहला ट्रांजिट कंटेनर गुरुवार को त्रिपुरा पहुंचा है।

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (पूर्व में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट) के प्रवक्ता संजय मुखर्जी ने “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया कि 16 जुलाई को केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने कोलकाता से चट्टोग्राम पोर्ट के रास्ते त्रिपुरा के लिए कंटेनर एमवी शेज्योति नामक मालवाहक जहाज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह जहाज 21 जुलाई को चट्टोग्राम पोर्ट पर पहुंचा। खराब मौसम के बावजूद कंटेनर को अनलोड किया गया और उसे बांग्लादेश के अखौरा भूमि सीमा शुल्क विभाग के पास भेज दिया गया। लगभग 200 किलोमीटर की यात्रा तय कर कंटेनर बुधवार दोपहर अखौरा लैंड कस्टम स्टेशन पहुंचा। बताया गया है कि पेपर वर्क पूरा करने के बाद गुरुवार सुबह यह कंटेनर त्रिपुरा के अगरतला पहुंचा है।
    पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया के सफल नेतृत्व व मंत्रालय के सचिव डॉक्टर संजीव रंजन के दिशा निर्देश पर यह कार्य पूरा हो पाया है। इस रूट के खुलने से बांग्लादेश और भारत के बीच व्यापारिक संबंध और भी मजबूत होंगे। साथ ही बांग्लादेश के रास्ते भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में मालों को भेजना बहुत सुगम व किफायती होगा। इससे समय की काफी बचत होगी। इस सफलता पर कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन विनीत कुमार ने कोलकाता डॉक सिस्टम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांव में रहकर आत्मनिर्भर बनने के लिए मोहन ने गुवाहाटी में बेच दी फर्नीचर की दुकान
    Next Article देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 12 लाख के पार
    sonu kumar

      Related Posts

      धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां

      January 12, 2026

      अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौत

      January 12, 2026

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      • धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां
      • अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौत
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version