Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»माधुरी को सरोज खान ने ही बनाया था डांसिंग क्वीन, गुरु के निधन पर माधुरी ने जताया शोक
    बॉलीवुड

    माधुरी को सरोज खान ने ही बनाया था डांसिंग क्वीन, गुरु के निधन पर माधुरी ने जताया शोक

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सरोज खान पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था। कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उनकी सेहत में भी सुधार देखने को मिला था, लेकिन बीती रात 1 बजकर 52 मिनट पर सरोज खान का कार्डिक अरेस्ट से निधन हो गया।

    सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड गम में डूब गया है। सरोज खान ने बॉलीवुड में दर्जनों गानों को कोरियोग्राफ किया और कई एक्ट्रेसस को सुपरस्टार के तख्त पर बिठाया है। वैसे तो सरोज खान ने कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को कोरियोग्राफ किया, लेकिन उनकी बॉन्डिंग माधुरी के साथ ही देखने को मिली। सरोज खान का एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ गुरु शिष्य का रिश्ता था। ‘धक-धक करने लगा’ से लेकर ‘तबाह हो गए’ तक इस जोड़ी ने फिल्मी पर्दे पर अपने डांस स्टेप से हर किसी को अपना दीवाना बनाया। ऐसे में सरोज खान के निधन से माधुरी दीक्षित बहुत ज्यादा दुखी है। उन्होंने ट्वीट किया-‘मैं अपने दोस्त और गुरु सरोज खान के जाने से बहुत दुखी हूं। डांस में मेरी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मेरी मदद करने के लिए हमेशा उनके काम के लिए आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मैं आपको याद करूंगी। मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ हैं।’

    माधुरी दीक्षित के ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस खबर से कितनी आहत है। सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई हिट नंबर दिए हैं। 

    माधुरी दीक्षित और सरोज खान के टॉप 5 सॉन्ग 

    धक-धक करने लगा फिल्म बेटा का ये सॉन्ग आज भी हर किसी की जुबां पर रहता है। धक-धक करने लगा सॉन्ग को सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था। इस सॉन्ग में माधुरी की अदाएं देखकर हर किसी का दिल आज भी जोर-जोर से धड़कने लगता है।

    चने के खेत में सॉन्ग चने के खेत में माधुरी के माइंड ब्लाइंग स्टेप सरोज खान की वजह से ही थे। सरोज खान ने माधुरी को इंडियन डांस की वो बारिकियां समझने में मदद की जिसने उन्हें बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन बना दिया।

    चोली के पीछे क्या है इस आइकॉनिक सॉन्ग को तो कोई भुल ही नहीं सकता। फिल्म खलनायक का ये डांस नंबर आज भी लोगों की लिस्ट में शामिल है। इस सॉन्ग पर माधुरी के डांस का पूरा क्रेडिट सरोज खान को ही जाता है।

    एक दो तीन चार एक दो तीन चार भी माधुरी के हिट नंबर्स में से एक है जिसे सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। इस सॉन्ग का रीमेक भी आ चुका है, लेकिन उसे वो रिसपॉन्स नहीं मिला जो माधुरी और सरोज के गाने को मिला था।

    तबाह हो गए सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने आखिरी बार फिल्म कंलक के गाने तबाह हो गए में काम किया था। ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन माधुरी और सरोज की जोड़ी की वजह से सॉन्ग ‘तबाह हो गए’ हिट हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोटर वाहन नियम में होगा बदलाव
    Next Article जानें सरोज खान ने किन-किन अभिनेत्रियों को सिखाया है डांस
    sonu kumar

      Related Posts

      विजय वर्मा की डेब्यू फीचर फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ का नया गाना ‘शहर तेरे’ रिलीज

      October 29, 2025

      ‘थामा’ 100 करोड़ क्लब में शामिल, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई भी आई सामने

      October 29, 2025

      प्रशांत वर्मा की ‘महाकाली’ का नया पोस्टर आया सामने

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी
      • अवैध बालू खनन पर रोक लगाने गए युवक की कुचलकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
      • ‘वंदे मातरम’ गीत का प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा: अमित शाह
      • तदाशा मिश्र बनीं झारखंड पुलिस की नई डीजीपी
      • भाजपा की सोच के कारण लोग करे रहे पार्टी का प्रतिकार : कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version