नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 5 अमीरों में शामिल होने की दहलीज पर हैं। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग के बिलिनेयर इंडेक्स में अभी छठे नंबर पर है। अंबानी की नेटवर्थ हाल के दिनों में बहुत तेजी से बढ़ी है। 9 जुलाई को उनकी नेटवर्थ 67.4 अरब डॉलर थी और वह जाने माने अमेरिकी निवेशक वारेन बफे से एक स्थान नीचे नौवें स्थान पर थे। लेकिन मंगलवार को उनकी नेटवर्थ 72.4 अरब डॉलर पहुंच गई। यानी इस दौरान अंबानी की दौलत प्रति सेकंड 8.74 लाख रुपये की रफ्तार से बढ़ी। इसकी वजह आरआईएल के शेयरों में उछाल रही। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयर में 5 फीसदी तेजी आई है। इससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण 12 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया। आरआईएल यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी है। मुकेश अंबानी को रिलायंस के शेयरों में बढ़त का फायदा तो मिला ही, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का भी फायदा उन्हें मिला। इस गिरावट के चलते गूगल के को-फाउंडर लैरी पैज की दौलत 71.6 अरब डॉलर पर आ गई। वहीं गूगल की स्थापना करने वाले सर्गेई ब्रिन की दौलत 69.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई। टेस्ला के एलन मस्क भी मुकेश अंबानी के मुकाबले पीछे रह गए हैं। इतना ही नहीं, पिछले ही सप्ताह मुकेश अंबानी ने बर्कशायर हैथवे के सीईओ और दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे को भी पछाड़कर लिस्ट में सातवां स्थान हासिल किया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

