Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लद्दाखी लोगों की आवाज को नजरंदाज करना भारत को पड़ सकता है महंगा : कांग्रेस
    देश

    लद्दाखी लोगों की आवाज को नजरंदाज करना भारत को पड़ सकता है महंगा : कांग्रेस

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही है। इस क्रम में अब कांग्रेस नेता लद्दाख के लोगों की वीडियो भी ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं जिसमें लोग चीनी घुसपैठ की बात कह रहे हैं। इस बीच शनिवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोग चीनी अतिक्रमण के खिलाफ आवाज उठा रहे है, अगर सरकार उनकी बातों को नजरंदाज करती है तो यह भारत को महंगा पड़ा सकता है।

    प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि ‘अपनी मातृभूमि से प्यार करने वाले लद्दाख के अनगिनत निवासी कह रहे हैं कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। आशा है कि मातृभूमि की रक्षा के लिए सरकार लद्दाख के लोगों के साथ पूरे हिंदुस्तान की भावना सुनेगी और एक्ट करेगी।’

    इस दौरान प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लद्दाखी लोग चीनी सैनिकों के हमले और क्षेत्र में घुसने की बात को बयां कर रहे हैं। उनका कहना है कि चीन के सैनिक हमारे इलाकों में आ गए हैं। उनके मुताबिक चीन ने काफी बड़े भू-भाग पर कब्जा कर लिया है।

     वहीं राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा है कि ‘देशभक्त लद्दाखी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वे एक चेतावनी के खिलाफ चिल्ला-चिल्लाकर बता रहे हैं। उनकी चेतावनी को अनदेखा करना भारत को महंगा पड़ेगा। भारत की खातिर, कृपया उनकी बात सुनें।’ उन्होंने कहा कि कुछ लद्दाखियों आरोप लगा रहे हैं कि चीन ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है। सरकार को स्थानीय लोगों की बातों को सुनकर कदम उठाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएमपी बोर्ड: 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
    Next Article उप्र की एक डिवीजन सेना को लद्दाख में किया गया तैनात
    sonu kumar

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर

      July 4, 2025

      राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version