Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»साउथ की इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे राजकुमार राव
    बॉलीवुड

    साउथ की इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे राजकुमार राव

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 15, 2020Updated:July 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    साउथ फिल्मों का रीमेक बनाने का चलन इन दिनों बॉलीवुड में है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ और उनके बाद फिल्म ‘जर्सी’ का भी  हिंदी रीमेक बन रहा है। वहीं अब एक और साउथ फिल्म की रीमेक की घोषणा हुई है। अब बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव तेलुगु थ्रिलर फिल्म ‘एचआईटी’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानू करेंगे, जिन्होंने तेलुगु फिल्म को निर्देशित किया था। ‘एचआईटी’ एक पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है जो एक लापता महिला को खोजता है। फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने यह जानकारी दी।
    तरण ने ट्वीट किया-‘तेलुगु थ्रिलर फिल्म ‘एचआईटी’ के हिंदी रीमेक में अभिनेता राजकुमार राव होंगे। शैलेश कोलानू जिन्होंने मूल फिल्म का निर्देशन किया है, इसके हिंदी संस्करण को भी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म को दिल राजू और कुलदीप राठौर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभी फिल्म प्री प्रोडक्शन स्टेज में है और 2021 में शुरू होगी।’
    राजकुमार ने कहा कि जब मैंने इस फिल्म को देखा तो मैं तुरंत इसके साथ जुड़ गया। यह एक आकर्षक कहानी है, जो आज के परिवेश में प्रासंगिक है। एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा उन किरदारों को निभाने के लिए तैयार रहता हूं, जिन तक मैं अभी पहुंच नहीं सका हूं। दिलचस्प बात यह है कि ’एचआईटी’ के निर्माता सीक्वल बना रहे हैं और बॉलीवुड में भी सफलता को दोहरा सकते हैं। राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में अन्य कलाकारों के बारे में अभी घोषणा नहीं हुई है। फिल्म अभी प्री- प्रोडक्शन में है और 2021 तक फ्लोर पर जाएगी।
    वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव को आखिरी बार स्क्रीन पर फिल्म ‘मेड इन चाइना’ में देखा गया था। वर्तमान में उनके पास कई फिल्में है, जिसमें हार्दिक मेहता की फिल्म ‘रूही अफ्जाना’, अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ और हंसल मेहता की फिल्म ‘छलांग’ शामिल हैं। इसके अलावा राजकुमार राव लेखक अरविंद अडिगा के ‘मैन बुकर पुरस्कार विजेता’ उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ नजर आएंगे।
    राजकुमार राव ने इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में 10 साल पूरे किए हैं। अभिनेता ने सभी सह-अभिनेताओं, निर्देशकों, निर्माताओं, लेखकों और दर्शकों को धन्यवाद दिया था और सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी साझा किया था। राजकुमार राव के करियर की शुरुआत फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ से हुई। उसके बाद ‘रागिनी एमएमएस’, ‘शैतान’, ‘काय पो छे’, ‘शाहिद’ जैसी सरीखी फिल्मों से उन्होंने अपना अलग मुकाम बनाया। फिल्म ‘शाहिद’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया। फिल्म ‘ओमेर्टा’, ‘तलाश’, ‘शैतान’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘न्यूटन’, ‘सिटी लाइट्स’, ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में काम किया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसचिन पायलट ने कहा- वो अब भी कांग्रेस में, उनका विरोध पार्टी के नहीं गहलोत के खिलाफ
    Next Article बर्थडे स्पेशल 16 जुलाई: अभिनेत्री आमना शरीफ कल मनाएंगी अपना 38वां जन्मदिन
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

      August 2, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का जादू

      August 2, 2025

      ‘वॉर 2’ का पहला रोमांटिक गाना ‘आवन जावन’ रिलीज

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version