Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेपाल के प्रधानमंत्री के विवादित बयान पर अयोध्या के सांसद ने कहां, चीन की भाषा न बोलें ओली
    Breaking News

    नेपाल के प्रधानमंत्री के विवादित बयान पर अयोध्या के सांसद ने कहां, चीन की भाषा न बोलें ओली

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 14, 2020Updated:July 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विवादित बयान को अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने बेतुका बताया है। उन्होंने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री चीन की भाषा बोल रहे हैं। उन्हें इतिहास की कोई जानकारी नहीं है। आदिकाल से सभी ग्रंथों में अयोध्या को सरयू नदी के किनारे ही बताया गया है। यहीं भगवान राम का जन्म हुआ, माता सीता जनकपुर से अयोध्या आईं।
    उन्होंने पूछा है कि किस ग्रंथ में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा को अयोध्या नेपाल में भी दिखाई दी? नेपाल के प्रधानमंत्री ओली चीन के इशारे पर बोलते-बोलते अब लोगों की आस्था से भी खेलने लगे हैं। राम की नगरी अयोध्या को नकली बताते हैं, जो नेपाल के लोग भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अयोध्या एक ही है जो सरयू नदी के किनारे है और आज से नहीं आदिकाल से है।
    हिन्दुस्थान समाचार के साथ बात करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नेपाल से हमारे अच्छे राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। नेपाल को जब भी आवश्यकता हुई है, भारत उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहा है। नेपाल की जनता भी भारत को अपना हितैशी मानती है। चीन के इशारे पर नेपाल के प्रधानमंत्री अब बेतुकी बातें करने लगे हैं। इस बार तो उन्होंने आस्था पर ही वार कर दिया, जिसका जवाब नेपाल की जनता उन्हें देगी। भारत के लोगों के साथ-साथ नेपाल के लोगों की भी आस्था भगवान राम में है। आने वाले दिनों में नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए इस तरह के बयान का जवाब उन्हें जरूर मिलेगा, उनकी जनता ही उन्हें जवाब देगी।
    उल्लेखनीय है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारतीय आस्था को चुनौती दी है। ओली ने विवादित दावा किया है कि भगवान राम का जन्म स्थान अयोध्या नेपाल में है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भगवान राम नेपाली थे। काठमांडु में पीएम आवास में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में ओली ने कहा था कि अयोध्या असल में नेपाल के बीरभूमि जिले के पश्चिम में स्थित थोरी शहर में है। भारत दावा करता है कि भगवान राम का जन्म वहां हुआ था। उसके इसी लगातार दावे के कारण हम मानने लगे हैं कि देवी सीता का विवाह भारत के राजकुमार राम से हुआ था, जबकि असलियत में अयोध्या बीरभूमि के पास स्थित एक गांव है। नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने भारत पर सांस्कृतिक अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए कहा भारत ने एक नकली अयोध्या का निर्माण किया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआयकर विभाग ने दी मोहलत, 30 सितंबर तक पूरा कर लें आईटीआर का अधूरा काम
    Next Article कैट ने कहा, रक्षाबंधन पर चीन को 4 हजार करोड़ रुपये के नुकसान पहुंचाने की तैयारी में व्‍यापारी
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version