Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हत्या के विरोध में बरवाडीह बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
    Jharkhand Top News

    हत्या के विरोध में बरवाडीह बाजार में पसरा रहा सन्नाटा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रवि कुमार गुप्ता
    बरवाडीह। बरवाडीह में सरेआम भाजपा जिला महामंत्री सह चतरा सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह की हत्या ने तूल पकड़ लिया है। इसके विरोध में रांची से पलामू तक सियासत गरमा गयी है। मृतक के परिजनों और भाजपा ने इसकी सीबीआइ जांच की मांग की है। हत्या के विरोध में सोमवार को बरवाडीह में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें बंद रहीं। वहीं, भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता रांची से यहां पहुंचे। वे परिजनों से मिले। उन्हें सांत्वना दी और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, पुलिस भी घटना के बाद रेस है और छापेमारी कर रही है।

    हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
    बरवाडीह डीएसपी अमरनाथ, पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने लोगों से जानकारी ली। इसके बाद अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी जारी है। जयवर्धन सिंह की हत्या में प्रयुक्त हथियार सोमवार को बरामद कर लिया गया। अपराधियों द्वारा फेंकी गयी पिस्तौल प्रखंड के बाजार क्षेत्र में एक बड़े निजी परिसर में मिली। बरवाडीह के एसडीपीओ अमरनाथ ने बताया कि कई बिंदुओं पर मामले की जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार इस मामले पुलिस जेल में बंद के हत्या के एक आरोपी की भाजपा नेता से कथित दुश्मनी के एंगल पर भी जांच कर रही है।

    हत्या के विरोध में बरवाडीह बंद रहा
    सोमवार को इस हत्या के विरोध में बरवाडीह बाजार के लोगों ने स्वत: अपनी दुकानें बंद रखीं। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों ने सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं। इन सबके बीच धधड़ी नदी के पास जयवर्द्धन सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र भार्गव सिंह ने मुखाग्नि दी। उनकी शवयात्रा में लातेहार नगर अध्यक्ष सीतामढ़ी तिर्की, लातेहार जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, मनिका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह, जपला जिला परिषद सदस्य विनोद सिंह, पलामू मनोज सिंह, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख पंकज गुप्ता समेत हजारों की संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल हुए।

    जल्द होगा मामले का उद्भेदन : एसपी
    एसपी प्रशांत आनंद ने सोमवार को बरवाडीह पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी कर मामले का उद्भेदन किया जायेगा। यह उग्रवादी मामला नहीं है। मामले की जांच पूरी गहनता से की जा रही है। गोलीकांड में संतलिप्त लोगों को बख्सा नहीं जायेगा।

    Silence in Barwadih market in protest against murder
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगहरे हैं निशिकांत दुबे की अति सक्रियता के राज
    Next Article लालू यादव पर मंडराया कोरोना संक्रमण का खतरा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version