Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»चीन की राखियों को मात दे रहीं दीदियों की ‘प्रेरणा’ राखियां
    उत्तर प्रदेश

    चीन की राखियों को मात दे रहीं दीदियों की ‘प्रेरणा’ राखियां

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वदेशी ‘प्रेरणा’ राखी बनाई जा रही है। ये राखियां चीन की राखियों को मात दे रही हैं। समूहों द्वारा प्रदेश में अभी तक करीब 25 लाख रुपये की राखी तैयार की गई है। करीब एक करोड़ रुपये की बिक्री हेतु राखी बनाने का लक्ष्य है। इस कार्य में समूह की दीदियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।
    समूह की महिलाएं बाजार में राखियों को बिक्री के लिए दे रही हैं, जिसका परिणाम अच्छा आ रहा है। स्थानीय बाजारों में इन राखियों की काफी मांग है। समूह की दीदियों द्वारा स्थानीय स्तर पर स्टॉल लगाकर भी राशियों की बिक्री की जा रही है इसके साथ ही बड़े प्रतिष्ठान तथा थोक विक्रेता भी समूह की दीदियों से संपर्क कर राखी की मांग कर रहे हैं तथा भारी मात्रा में इनको राखी बनाने हेतु ऑर्डर भी दे रहे हैं।
     उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका के मिशन निदेशक सुजीत कुमार ने बताया की अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, देवरिया, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, हमीरपुर, हरदोई, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, उन्नाव, वाराणसी इत्यादि जनपदों में राखी बनाने का कार्य चल रहा है।
    उन्होंने बताया की राखी निर्माण के कार्य में 196 समूह तथा लगभग एक हजार महिलाएं लगी हुई हैं। अभी तक 177170  राखी तैयार कर ली गई है। करीब 25 लाख रुपये की राखी बिक्री के लिए तैयार है। समूह की महिलाएं 127 दुकानों के माध्यम से 249300 की राखी की बिक्री कर चुकी हैं। सोमवार से महिलाएं पूरी तरह से राखी बिक्री का कार्य करेंगी।
    श्री कुमार ने बताया कि राखियों को बनाने में स्वदेशी सामग्री का ही प्रयोग किया जा रहा है तथा कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वदेशी राखी मिल सके। उन्होंने बताया कि पहली बार इतनी भारी मात्रा में राखी का निर्माण समूह की दीदियों द्वारा किया जा रहा है। राखियों को स्थानीय बाजार के साथ अन्य प्रदेशों में भी बिक्री के लिए भेजा जा रहा है।
    मिशन निदेशक ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रंग-बिरंगी राखियां तैयार की जा रही हैं। राखियों में बच्चों के लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर को भी शामिल किया गया है। डोरेमोन, मोटू-पतलू, छोटा भीम जैसे करेक्टर की कार्टून राखी बनाई जा रही है। राखी की बिक्री से  समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ेगा। स्वदेशी राखियां चीन की राखियों को मात दे रही हैं। मेक इन इंडिया को मजबूती देने के लिहाज से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर कार्य कर रहा है।
    उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित राखियों की बिक्री को बाजार उपलब्ध कराने हेतु तैयारी कर ली गई है इसके लिए विकासखंड स्तर पर स्टाल भी लगाया जाएगा और शहरी क्षेत्रों में भी इस तरह का अस्थायी स्टाल लगाकर राखियों की बिक्री समूह की महिलाओं द्वारा की जाएगी।
    इस कदम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी तथा इसके परिणाम भी सार्थक आएंगे। राखी बनाने के लिए इन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। महिलाएं क्रोशिए की सहायता से रेशम की डोरी तथा अन्य सामग्री को तैयार करती हैं। समूह की राखी प्रेरणा राखी है जो आमजन को स्वदेशी की तरफ प्रेरित करेंगी। राखी के कार्य से स्वयं सहायता समूह की दीदियों को अच्छी आमदनी हो रही है इससे वह पूरे उत्साह के साथ राखी बनाने में जुटी हुई हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनड्डा ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर को दी जन्मदिन की बधाई
    Next Article ​अब चीन से निपटेंगे राफेल, एलएसी पर होगी तैनाती
    shivam kumar

      Related Posts

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026

      स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

      July 10, 2026

      मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version