Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोरोना से फीकी पड़ी त्योहारों की रंगत, ग्राहकों से आबाद रहने वाले बाजार सूनें
    Top Story

    कोरोना से फीकी पड़ी त्योहारों की रंगत, ग्राहकों से आबाद रहने वाले बाजार सूनें

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     त्योहारों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है लेकिन कोरोना महामारी की वजह से बाजारों की रंगत फीकी पड़ी हुई है। लॉकडाउन की वजह से पिछले करीब चार महीनों से सब कुछ बंद पड़ा हुआ है। लॉकडाउन का असर बाजारों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। जोखिम क्षेत्र वाले बाजार अब भी बंद है। खुले बाजारों में भी सन्नाटा पसरा  है। ग्राहकों के अभाव में दुकानों का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। राजस्थान में सावन का विशेष महत्व है। महिलाओं के श्रृंगार के सामान, लहरिया आदि खूब बिक्री होती है, लेकिन इस बार कोरोना ने सबके अरमानों पर पानी फेर रखा है। 

    शहर के सराओगी मेनशन न्यू गेट के बाहर बबलू महिलाओं के हाथ पर मेहंदी लगाने का काम करते हैं। लेकिन इस बार ग्राहकी नहीं है। बबलू  हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताते हैं- “हर साल जुलाई से अगस्त तक एक फुटपाथ पर बैठने वाला 28 से 30 हजार कमा लेता था, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण मेंहदी की रंगत फीकी पड़ी हुई है। पिछले सालों की तुलना में इस बार कमाई बहुत कम हो रही है, तीज का त्योहार नजदीक आने पर भी महिलाएं मेंहदी लगवाने के लिए नहीं आ रही हैं।” यह केवल बबूल की कहानी नहीं है। जयपुर में ऐसे सैंकड़ों लोग है, जो फुटपाथ और पर्यटक स्थलों के बाहर बैठकर महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाकर और अन्य जरुरत की वस्तुएं बेचकर अपनी जीवन चलाते हैं। सभी लोग संकंट का सामना कर रहे हैं।

    शहर के परकोटे क्षेत्र में कपड़ों की दुकान करने वाले विष्णु टांक ने बताते हैं- “सावन में लहरिया साड़ी व सूट की डिमांड काफी ज्यादा रहती है और पूरे महीने दुकान पर महिलाओं की भीड़ रहती है। दुकान पर पैर रखने तक को जगह नहीं होती है लेकिन इस बार दुकान खाली पड़ी हुई है। धंधा खत्म सा हो गया है और इस नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल है।” 

    ऐसे ही हालात मिठाइयों की दुकानों के भी है। जयपुर में सावन माह में सबसे ज्याद बिक्री घेवर की होती है। संजय मार्केट में पिपलिया घेवर के नाम से मशहूर दुकान पर सावन में घेवर खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रहती है। लेकिन इस बार भीड़ गायब है। आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोग अब केवल दैनिक जरुरत वस्तुओं तक ही सीमित है। मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार सत्यनारायण पिपलिया के अनुसार- “हर साल जुलाई से अगस्त तक लगभग तीन लाख रुपये के घेवर की बिक्री होती है लेकिन इस बार कोरोना की वजह से सब कुछ खराब हो गया है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी ने परमाणु वैज्ञानिकों को दी बधाई
    Next Article प्रियंका की सरकार से गुजारिश, डॉ. जावेद के परिवार को मिले मदद
    sonu kumar

      Related Posts

      सरकारी अफसरों की काली कमाई पर वार: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ छापेमारी

      October 14, 2025

      राहुल गांधी चंडीगढ़ में आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले

      October 14, 2025

      मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

      October 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, 2 मैचों की सीरीज 2-0 से जीती
      • बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश की नाराजगी के बाद राजग में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में बदलाव संभव!
      • सरकारी अफसरों की काली कमाई पर वार: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ छापेमारी
      • राहुल गांधी चंडीगढ़ में आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले
      • मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version