Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दुकान बेच कर आ गए गांव, अब शुरू करेंगे लघु उद्योग
    Top Story

    गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दुकान बेच कर आ गए गांव, अब शुरू करेंगे लघु उद्योग

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 20, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लॉकडाउन से उत्पन्न हालात के कारण देश के विभिन्न शहरों से लाखों प्रवासियों के बिहार आ जाने के बावजूद अभी भी प्रवासी श्रमिकों के घर वापसी का सिलसिला कम नहीं रहा है। अंतर बस इतना हुआ है कि पहले लोग पैदल भी अपने घर की ओर चल पड़े थे और अब सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल ट्रेन के माध्यम से आ रहे हैं। हालांकि गांव में काम नहीं मिलने पर परदेस जाने का सिलसिला फिर तेज हो गया है। लेकिन सारे हालातों के मद्देनजर अभी भी दिल्ली, आसाम, मुंबई, राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल से प्रवासी कामगारों और श्रमिकों के घर वापस आने वालों की संख्या अधिक है। अब तो ढ़ेर सारे लोग प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए अपने गांव आ रहे हैं। इस योजना के शुरू होने पर वर्षों से परदेस में रह रहे प्रवासी सब कुछ छोड़ कर गांव आ रहे हैं। किसी ने नौकरी छोड़ दी, तो किसी ने अपना दुकान बंद कर दिया। कई लोग तो अब यहां स्वरोजगार की संभावना देख गांव एवं समाज को उन्नत बनाने, प्रगतिशील बनाने तथा बिहार को सशक्त बनाने के लिए आ रहे हैं। आने वाले श्रमिक जो दर्द बयां करते हैं वह बता रहा है कि दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, असम आदि राज्य सरकार ने लॉकडाउन में भाषण के अलावा कुछ नहीं किया। मदद पहुंचाई भी तो अपने राज्य के स्थाई नागरिकों को। जब बिहार के श्रमिक वहां बदहाल हो गए, रोटी पर पहाड़ टूट पड़ा, बड़ी संख्या में घर वापसी हुई तो वहां के उद्योगपति बेचैन हो गए। उन्होंने श्रमिकों को रोकने के लिए अधिक मजदूरी देने का प्रलोभन दिया, ढ़ेर सारी बातें की गई। लेकिन बिहार के श्रम साधकों ने जो जलालत झेलनी, वह भूल नहीं पा रहे हैं।

    सोमवार की सुबह भी जब बेगूसराय स्टेशन से प्लेटफार्म संख्या-एक पर जब गुवाहाटी से चलकर मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रुकी तो पूर्वोत्तर के राज्यों घर आने वाले सैकड़ों श्रमिक और कामगार यहां उतरे। यहां से बस और निजी वाहन द्वारा उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों की ओर प्रस्थान किया। घर वापसी करने वालों की इस भीड़ में कई लोग ऐसे थे जिन्होंने असम में वर्षों से बसा-बसाया अपना सब कुछ छोड़ दिया। शंभू कुमार, अवधेश राय तथा रामू महतों गुवाहाटी के सदर बाजार में व्यवसाय करते थे। दुकान बंद हो गया और आने का कोई साधन नहीं था तो वहीं किसी तरह रह रहे थे। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जब कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा तथा प्रधानमंत्री द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया गया तो लोगों ने भी अपना सब कुछ वहीं बेच दिया। सिर्फ जरूरी कपड़ा और बच्चों के लिए कुछ सामान लेकर घर आ गए। 1995 चमथा हाई स्कूल से इंटर पास करने वाले शंभू कुमार ने यहां रोजगार के लिए काफी कोशिश किया था। लेकिन जब काम नहीं मिला तो गुवाहाटी चले गए, उसी के गांव के रहने वाले अवधेश और रामू जनरल स्टोर तथा श्रृंगार का दुकान चलाते थे। इन लोगों ने शंभू की काफी मदद की तथा फल एवं जूस का ठेला लगवा दिया, अच्छी आय हो रही थी, तीनों एक जगह ही रह रहे थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान इन लोगों ने जो जलालत झेेेली, वहां की सरकार और प्रशासन की उपेक्षा से मनोबल टूट गया। यह आर्थिक ही नहीं शारीरिक और मानसिक रूप से ही परेशान हो गया।
    इस बीच प्रधानमंत्री के विशेष अभियान की जानकारी मिलते ही सब कुछ बेच दिया और गांव आ गए। अब यहां तीनों मिलकर स्वरोजगार करेंगे, यहां लघु उद्योग शुरू करने का मन बना कर गांव आए हैं। शंभू ने बताया कि लघु उद्योग से हमारे परिवार ही नहीं, आसपास के लोगों को भी रोजगार मिलेगा। कम से कम सौ लोग इस रोजगार में लगेंगे तो एक हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। शंभू ने बताया कि हम बिहार के धरतीपुत्र, पूरे देश के श्रम नायक हैं। हम बिहारियों के श्रम शक्ति से पूूूरा देश विकसित हुआ है। लेकिन इस आफत में सबने हमें ठुकरा दिया-भुला दिया, अब कैसा अपनापन, अपना गांव-अपनी धरती जिंदाबाद।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीआरपीएफ के एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
    Next Article लखनऊ: केजीएमयू की आयी जांच रिपोर्ट में 193 मिले कोरोना पॉजिटिव
    sonu kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version