Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»असम सरकार ने सीमा विवाद के लिए मिजोरम को ठहराया जिम्मेदार
    ताजा खबरें

    असम सरकार ने सीमा विवाद के लिए मिजोरम को ठहराया जिम्मेदार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    असम सरकार ने मिजोरम मुद्दे पर एक बयान जारी कर कहा है कि मिजोरम पुलिस ने असम के अधिकारियों, पुलिस और नागरिकों पर सोमवार को अंतरराज्यीय सीमा पर गोलियां चलाई थी। बयान में कछार जिला के लैलापुर में हुई घटनाओं को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि फायरिंग में छह असम पुलिस कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई। घटना में 50 लोग घायल हो गए हैं।

    अपने बयान में असम सरकार ने कहा है कि मिजोरम ने मौजूदा समझौतों और मौजूदा यथास्थिति का एकबार फिर उल्लंघन किया है। मिजोरम ने लैलापुर क्षेत्र में इनर लाइन रिजर्व फॉरेस्ट को नष्ट करते हुए असम में रेंगती बस्ती की ओर एक सड़क का निर्माण शुरू किया। इसके साथ ही मिजोरम पक्ष ने उसी क्षेत्र में तटस्थ बल सीआरपीएफ के शिविर के बगल में एक पहाड़ी पर एक नया सशस्त्र शिविर भी स्थापित किया।

    स्थिति को नियंत्रित करने और मामलों को सुलझाने के प्रयास में असम एक आईजीपी, डीआईजी, कछार के डीसी, कछार के एसपी और कछार के डीएफओ सहित असम के अधिकारियों का एक दल सोमवार सुबह मिजोरम पक्ष से यथास्थिति में खलल न डालने का अनुरोध करने के लिए क्षेत्र में गया।

    अफसोस की बात है कि मिजोरम की ओर से बदमाशों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया, जिसे मिजोरम पुलिस का स्पष्ट समर्थन था। उपलब्ध वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि इस भीड़ के आक्रामक व्यवहार और मुद्रा के साथ-साथ यह भी देखने को मिला कि वे हथियार लहरा रहे थे। सभी हेलमेट पहने हुए थे। भीड़ ने जहां असम के अधिकारियों पर पथराव किया और डीसी की कार सहित तीन वाहनों को नष्ट कर दिया, वहीं मिजोरम पुलिस ने असम प्रतिनिधिमंडल पर आंसू गैस के गोले दागे। इस हमले में आईजीपी घायल हो गए थे।

    दोपहर में मिजोरम के कोलासिब जिला के एसपी ने दो अतिरिक्त एसपी स्तर के अधिकारियों के साथ असम प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की, इस दौरान उनसे अनुरोध किया गया कि वे भीड़ को नियंत्रित करें और उन्हें कानून अपने हाथ में न लेने दें, जिससे शांति व्यवस्था भंग न हो।

    मिजोरम के अधिकारी जाहिरा तौर पर भीड़ से बात करने गए, लेकिन कोलासिब के एसपी शाम करीब साढ़े चार बजे वापस लौटे और कहा कि भीड़ पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। ऐसी स्थिति में जब कोलासिब के एसपी असम के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मिजोरम पुलिस ने एलएमजी सहित स्वचालित हथियारों के साथ दो प्रमुख ऊंचाई वाले स्थानों से असम के अधिकारियों और नागरिकों पर गोलियां चलाईं।

    असम सरकार ने कहा है कि यह भारी मन से कहने के लिए हम विवश हैं कि मिजोरम पक्ष द्वारा असम में घुसपैठ और आक्रामकता दिखायी गयी। हमले में पांच असम पुलिस कर्मियों (एसआई स्वपन कुमार रॉय, सीएन लिटन शुक्लबैद्य, सीएन एमएच बरभुइंया, सीएन एन हुसैन, सीएन एस बरभुइंया) की मौत हो गयी है। 50 से अधिक घायल हो गए, जिनमें एसपी कछार वैभव निंबालकर, आईपीएस शामिल हैं। उनके पैर में गोली लगी है और वे आईसीयू में है।

    हालांकि, गैर सरकारी सूत्रों के अनुसार हमले में असम पुलिस और नागरिकों समेत कुल 70 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जिसमें कुछ की हालत गंभीर है, जिन्हें सिलचर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    असम पुलिस और अधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन पर मिजोरम की ओर षडयंत्र के तहत अचानक भीषण हमला किया गया। बावजूद असम पक्ष ने बेहद संयम दिखाया है। असम पुलिस की कार्रवाई यह साबित करती है कि असम के अधिकारियों पर भारी संख्या में उपद्रवियों द्वारा हमला करने के बावजूद मिजोरम की तरफ कोई हताहत नहीं हुआ। तथ्य यह है कि क्षेत्र में मिजोरम से बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे, असम पुलिस ने इस पर ध्यान दिया, जिसने संयम दिखाया, भले ही वही लोग उन पर हमला कर रहे थे।

    असम सरकार पड़ोसी संबंधों को बहाल करते हुए सौहार्दपूर्ण संबंध और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह मिजोरम राज्य से अपने लोगों और पुलिसकर्मियों को हिंसा में शामिल होने से रोकने और शांति बहाल करने की दिशा में काम करने का अनुरोध करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतेज शुरुआत के बावजूद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के आसार
    Next Article विधायक खरीद-फरोख्त मामले में हाई कोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      हत्या पर राजनीति नहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी हो प्राथमिकता : सरयू राय

      July 2, 2026

      सफाईकर्मियों को सरकार के तय मानक के अनुसार मिले वेतन : सरयू राय

      July 1, 2026

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: वेतन और प्रोन्नति के विवाद सुलझाने के लिए बनी छह सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति
      • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील
      • हत्या पर राजनीति नहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी हो प्राथमिकता : सरयू राय
      • दुमका और गोड्डा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: स्पीड पोस्ट से आई चिट्ठी, डॉग स्क्वॉयड ने की जांच
      • मणिपुर में अब भी हालात सामान्य नहीं हुएः राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version