Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कारगिल विजय दिवस पर जांबाज शहीदों को याद कर रहा है पूरा देश
    Top Story

    कारगिल विजय दिवस पर जांबाज शहीदों को याद कर रहा है पूरा देश

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को याद करने के लिए बारामुला युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार और सीआईएससी वाइस एडमिरल अतुल जैन ने कारगिल विजय दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा पूरे देश भर की सैन्य इकाइयों में कारगिल युद्ध के 527 शहीद बहादुरों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया जा रहा है। पूरा देश आज ‘कारगिल विजय दिवस’ की 22वीं वर्षगांठ मना रहा है।

    रक्षा मंत्रालय (सेना) मुख्यालय की ओर से ट्वीट करके कहा गया कि “22वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हम अपने उन शहीद वीरों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित किया। यह देश हमारे वीरों की वीरता और बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा।” युद्ध के नायकों को याद करते हुए सिंह ने ट्वीट किया “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना की अदम्य वीरता और बलिदान को सलाम करता हूं।” रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी सोमवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

    पूर्व सेना प्रमुख वेद मालिक ने कहा “राष्ट्र के लिए आपके साहस और वीरतापूर्ण सेवा को याद करते हुए, सभी वीरों को मेरा सलाम! जय हिन्द।” जयपुर में सप्त शक्ति कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर ने कारगिल विजय दिवस पर प्रेरणा स्थल पर वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी और बहादुरों की वीरता और साहस से प्रेरणा लेने के लिए सभी रैंकों का आह्वान किया। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) विनोद भाटिया ने ट्वीट किया कि “कारगिल के वीर योद्धाओं को नमन। युद्ध के इतिहास में कारगिल की ऊंचाइयों को फिर से हासिल करना अभूतपूर्व और अद्वितीय है। जीत के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 527 और सभी वीर सैनिकों और नेताओं को सलाम।”

    युद्ध के दौरान सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले तीन डॉक्टरों विजय कुमार, राजेश डब्ल्यू. अधाऊ और वीवी शर्मा ने भी पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। तीनों डॉक्टर अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना भारी गोलाबारी के बीच अग्रिम मोर्चे पर घायलों का इलाज करके भारतीय हताहतों की संख्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए इन्हें वीरता के लिए सेना पदक दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक जवान जब शहीद होता है तो कौम को देता है नई जिंदगी : योगी आदित्यनाथ
    Next Article Tokyo Olympics 2020: तीरंदाजी में भारत को कोरिया के हाथों मिली हार, टूटा मेडल जीतने का सपना
    sonu kumar

      Related Posts

      कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत

      June 11, 2025

      इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित

      June 11, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version