फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर जल्द ही एक बार फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा की है। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में ब्लैक ड्रेस में नेहा का बेबी बम्प साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नेहा ने लिखा-‘ हमें इस तस्वीर का कैप्शन सोचने में 2 दिन लग गए…सबसे बढ़िया जो हम सोच सकते थे वह था… थैंक्यू गॉड’।

नेहा की इस पोस्ट के बाद फैंस एवं मनोरंजन जगत की हस्तियां नेहा और अंगद को बधाई दे रही हैं। उल्लेखनीय है अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने लम्बे समय तक एक -दूसरे के साथ लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई, 2018 को शादी कर ली थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर 2018 को नेहा और अंगद अपनी पहली बेटी मेहर के माता- पिता बन गए थे। वहीं अब एक बार फिर से दोनों अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version