Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»बीएयू के वैज्ञानिकों ने जलकुंभी से बनाया वर्मी कंपोस्ट, कृषि की घटेगी उत्पादन लागत
    ताजा खबरें

    बीएयू के वैज्ञानिकों ने जलकुंभी से बनाया वर्मी कंपोस्ट, कृषि की घटेगी उत्पादन लागत

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जलकुंभी अब किसानों के लिए परेशानी का सबब न बनकर वरदान बनेगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जलकुंभी से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर लिया है। इस तरह के वर्मी कंपोस्ट के उपयोग से न सिर्फ खेतों की मिट्टी मजबूत होगी बल्कि किसानों का उत्पादन लागत भी घटेगी और वे आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।

    वर्मी कंपोस्ट में जलकुंभी का उपयोग किये जाने से जल की स्वच्छता को भी बल मिलेगा। जलकुंभी से तैयार वर्मी कंपोस्ट अन्य कंपोस्ट की तुलना में ज्यादा गुणवत्तापूर्ण है।

    शोध परियोजना के पीआई और बिहार कृषि विश्वविद्यालय में विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. एमसी पॉल ने बताया कि जलकुंभी एवं अन्य खरपतवार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। ऐसे खरपतवारों का भी सही उपयोग कर इससे वर्मी कंपोस्ट बनाया जा सकता है। इसका बेहतर उपयोग कृषि कार्य में किया जा सकता है। इस कार्य से हम युवाओं के लिए रोजगार भी बढ़ा सकते हैं। इसी दिशा में इस परियोजना को मुकाम पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने गोराडीह प्रखंड के कासिमपुर गांव को गोद लिया है। वहां के किसानों को जल्द जलकुंभी से वर्मी कंपोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उगे जलकुंभी का किसान बेहतर उपयोग कर सकें।

    बीएयू के कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में प्रतिबद्ध है। यहां के वैज्ञानिक नित्य नये शोध में लगे हुए हैं। जलकुंभी अब परेशानी का सबब नहीं, बल्कि किसानों के लिए वरदान बनेगी। बीएयू सबौर में शोध निदेशक डॉ. फिजा अहमद ने बताया कि पूर्वी बिहार में कोसी और सीमांचल जिले बाढ़ प्रभावित हैं। यहां जलकुंभी जैसे खरपतवार अत्यधिक पाये जाते हैं। अब इससे वर्मी कंपोस्ट तैयार कर किसानों को मदद पहुंचायी जायेगी। यहां के वैज्ञानिकों ने शोध में यह सफलता पायी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के आठ जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं, एक की मौत
    Next Article बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, अब तक 4 शव बरामद, 30-40 लोग लापता, कई घर तबाह
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version