Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»ब्लॉक प्रमुख चुनाव: राहुल-प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में ‘हिंसा’ का नाम ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया
    ताजा खबरें

    ब्लॉक प्रमुख चुनाव: राहुल-प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में ‘हिंसा’ का नाम ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जिलों से हिंसा की खबरें सामने आईं। इस बीच लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने भी इस मसले पर योगी सरकार पर तंज कसा है।

    राहुल गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, “उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया है।”

    वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर एक महिला का नामांकन करने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही, व्यवहार वही

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि प्रमुख के चुनाव के दौरान भी सत्ता व धनबल का घोर दुरुपयोग व हिंसा आदि जो हो रही है। वह सपा शासन की ऐसी अनेकों यादें ताजा कराता है। इसीलिए बीएसपी ने इन दोनों अप्रत्यक्ष चुनावों को नहीं लड़ने का फैसला लिया। उन्होंने आगे कहा कि अब यूपी विधानसभा का चुनाव निकट है, तब बीजेपी सरकार के विरुद्ध सपा जो जुबानी विरोध व आक्रामकता दिखा रही है। वह घोर छलावा व अविश्वसनीय, क्योंकि इन्हीं सब सत्ता के दुरुपयोग व हर कीमत पर चुनाव जीतने आदि के लिए सपा का पूरा शासनकाल काफी चर्चाओं में रहा। जनता कुछ भी नहीं भूली।

    जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हिंसा और अभद्रता के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में सीओ के साथ थाना प्रभारी और तीन सब इंस्पेक्टर पर गाज गिराई है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में गुरुवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान जिलों में हिंसा और अभद्रता पर रिपोर्ट तलब की। उन्होंने लखीमपुर में महिला प्रस्ताव के साथ अभद्रता के मामले में सीओ, एसओ, तीन सब इंस्पेक्टर को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत और रासुका लगाने के भी निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर मौजूद लापरवाही बरतने वाले अन्य पुलिसअधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदालें उचित दाम पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार कदम उठा रही है
    Next Article महंगाई का एक और झटका! दूध की कीमतों में मदर डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version