Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»corona effect»वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट, कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बाद इस महीने में आ सकता है तीसरी लहर का पीक!
    corona effect

    वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट, कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बाद इस महीने में आ सकता है तीसरी लहर का पीक!

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने पिछले साल कोरोना संक्रमण मामलों का अनुमान लगाने के लिए एक पैनल का गठन किया था। यह पैनल मैथमेटिकल मॉडल के जरिए अनुमान लगाता है। पैनल के सदस्य मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि अगर कोरोना का नया वैरिएंट सामने आया तो तीसरी लहर में संक्रमण ज्यादा तेजी से फैल सकता है। उन्होंने यह अनुमान सूत्र मॉडल के जरिए लगाया है।

    कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बाद संभावित तीसरी लहर की आशंका से लोग डरे हुए हैं। इस बीच संभावित तसरी लहर को लेकर वैज्ञानिकों ने नई चेतावनी जारी की है। जानकारों का कहना है कि अगर कोरोना प्रोटोकॉल का ठीक तरीके से पालन नहीं किया गया तो अक्टूबर-नवंबर में तीसरी लहर अपने पीक पर हो सकती है। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर में हर दिन आने वाले नए मामलों की संख्या आधी हो सकती है।

    पैनल के मुताबिक, अक्टूबर और नवंबर के महीने में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का पीक हो सकता है। मनिंद्र अग्रवाल के अलावा इस पैनल में आईआईटी हैदराबाद के एम. विद्यासागर, इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ की डिप्टी चीफ (मेडिकल) लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानितकर भी शामिल हैं।

    मनिंद्र अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, “हम तीन सीनेरियो मानकर चल रहे हैं। पहला आशावादी है, जिसमें हम यह मान रहे हैं कि अगस्त तक सब नॉर्मल हो जाएगा और कोई नया म्यूटेंट नहीं आएगा। दूसरा वह है जिसमें हम यह मान रहे हैं कि वैक्सीनेशन 20 फीसदी कम प्रभावी होगा। और तीसरा यह है कि एक नया वैरिएंट आ सकता है जो 25 फीसदी ज्यादा संक्रामक होगा।” उन्होंने यह भी साफ किया कि यह वेरिएंट डेल्टा प्लस नहीं होगा।

    उनके द्वारा जारी ग्राफ के मुताबिक, अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते से दूसरी लहर का ग्राफ गिरता जाएगा और अक्टूबर-नवंबर में तीसरी लहर का पीक हो सकता है। वैज्ञानिकों का ऐसा मामना है कि तीसरी लहर के दौरान हर दिन कोरोना के नए केस 1.5 से 2 लाख के बीच आ सकते हैं। दूसरी लहर के दौरान 7 मई को 4.14 लाख केस दर्ज किए गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज
    Next Article पीएम मोदी को,अरविंद केजरीवाल की मांग- इस साल देश के सभी डॉक्टर्स को मिले भारत रत्न
    sonu kumar

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version