Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च किया ‘मेरी सरकार’ पोर्टल, बोले-लोगों के जान सकेंगे सुझाव
    ताजा खबरें

    मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च किया ‘मेरी सरकार’ पोर्टल, बोले-लोगों के जान सकेंगे सुझाव

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से सरकार तथा नागरिकों के बीच संवाद के लिए नए पोर्टल मेरी सरकार (up.mygov.in) पोर्टल को लॉन्च किया।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक के माध्यम से लोकतंत्र की जिन भावनाओं को साकार करने के लिए ‘My Gov’ पोर्टल का शुभारंभ किया था, उसी का अनुसरण करते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश की जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए ‘MyGov UP’ मेरी सरकार पोर्टल को लॉन्च किया है।

    उन्होंने बताया कि MyGov पोर्टल से 01 करोड़ 85 लाख से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। मैं इस पोर्टल से जुड़ी हुई पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उनका अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने भारत सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं उनसे संवाद बनाने के लिए इस पोर्टल का बेहतरीन उपयोग किया।

    गौरतलब है कि 26 जुलाई, 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘MyGov’ पोर्टल का लोकार्पण किया था। यूपी सरकार के इस कार्यक्रम में भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘MyGov UP’ पोर्टल के माध्यम से हमें लोगों के सुझाव जानने, सहयोग लेने व इनोवेशन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और हम शासन की योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक पहुंचाकर ही अन्त्योदय का संकल्प पूरा होगा।

    योगी ने कहा कि इस पोर्टल के जरिए हम लोगों के सुझाव जान पाएंगे और इससे सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह पोर्टल बेहतर सेवाओं के लिए जाना जाएगा। इससे पहले भी योगी जनता से सीधे जुड़ने के लिए जनता दरबार लगाते रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में लोग मानते थे कि उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं है, यहां कुछ नहीं हो सकता है। प्रदेश में राजस्व की आवक भी बहुत कम थी, लेकिन तकनीक का उपयोग करते हुए हम लोगों ने जो कार्य किए, उससे आज राज्य आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को लेकर यह धारणा थी कि ‘यहां कुछ नहीं हो सकता है’ उससे आगे निकलकर उत्तर प्रदेश आज आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। मुझे प्रसन्नता है कि भारत सरकार के सहयोग से आज ‘MyGov UP’ के इस पोर्टल का शुभारंभ हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल का उद्देश्य राज्य सरकार के साथ आम नागरिक के जुड़ाव को और बढ़ाना है। यह शासन की योजनाओं को प्रसारित करने और उन पर आम नागरिकों की राय जानने के लिए एक प्रमुख मंच होगा। ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल राज्य के लोगों को उनके विचारों, सुझावों और प्रतिक्रिया को संप्रेषित करने में मदद करेगा। ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल जन भागीदारी व सुशासन हेतु एक अभिनव मंच बनेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना की दवाओं के अवैध भंडारण के मामले में सांसद गौतम गंभीर को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, वापस ली याचिका
    Next Article महाराष्ट्र में बाढ़ से अब तक 149 मरे, 64 लापता, देश में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version