रांची। रमेश बैस ने बुधवार को राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन ने उन्हें शपथ दिलायी। इसके पहले वह त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा भी मौजूद रहे।

1989 में पहली बार सांसद बने

दो अगस्त 1947 को रायपुर में जन्म लिये रमेश बैस 1989 में पहली बार सांसद बने। तब से वे लगातार 2019 तक रायपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे। अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में राज्यमंत्री भी थे। वे लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक भी रहे। 2019 में भाजपा ने लोकसभा के लिए टिकट नहीं दिया था, लेकिन इनकी प्रतिबद्धता के मद्देनजर जुलाई 2019 में त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया। अब इन्हें झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेवारी दी गयी है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। शपथग्रहण समारोह में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version