Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जगह- जगह जलजमाव
    Breaking News

    रांची में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जगह- जगह जलजमाव

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में मूसलाधार बारिश शनिवार को भी लगातार जारी है। बीते गुरुवार रात से जारी बारिश अब भी जारी है। शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। शहर के अरगोड़ा, कांके, रातू, कोकर, पंडरा, बरियातू रोड सहित अन्य इलाकों में बुरी तरह जलजमाव हो गया है। कई अपार्टमेंट का निचला तल डूब गया है। गाड़ियां पानी में तैरती दिख रही हैं। लोग फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। जलजमाव वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने को कहा है। इस बीच रोजमर्रा के काम में भी मुश्किल आ रही है। शहर में लगातार हो रही बारिश से हरमू का चुन्ना भट्टा पूरी तरह से जल जमाव हो गया है। कई घरों में पानी भर गया है। रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड़ पर स्थित एकलव्य अपार्टमेंट में इतना अधिक जलभराव हो गया कि पार्किंग में लगी गाड़ियां डूब गईं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी अपार्टमेंट में इतना पानी भरा है।

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के ऊपर निम्न दबाव बना हुआ है, इसलिए बारिश हो रही है। शनिवार को संताल परगना में बारिश के आसार है। रांची के पंडरा के पंचशील नगर में बाढ़ जैसी स्थिति हो गयी है। यहां सबके घरों में पानी घुस चुका है। लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। गली मोहल्ले में घुटने से ऊपर तक पानी भरा है। इसके अलावा नेजाम नगर और शाहदेव नगर सहित अन्य इलाकों में भी जलजमाव हुआ है। इससे लोगों को नुकसान भी हुआ है। कार, बाइक, सोफा और फ्रिज को पानी से नुकसान पहुंचा है। रांची के अरगोड़ा चौक के समीप शनिवार को वाहनों का आवागमन बंद कराया गया है। सड़क तालाब में तब्दील हो गया है।

    उल्लेखनीय है कि लगातार हो रही बारिश से सभी तालाबों और डैम में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। शुक्रवार को नामकुम प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि बिरसा पाहन का भांजा भीम मुंडा तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गयी। वह बंशी लेकर मछली पकड़ने तालाब गया था। दूसरी ओर हटिया के आबेरिया रोड स्थित स्वर्णरेखा नदी का पुल पार करते समय सुभाष हेंब्रम(40) पानी में बह गया। शनिवार को एनडीआरएफ टीम सुभाष की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब सीमा से भारत में घुस रहे दो घुसपैठिये मारे गए
    Next Article राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर बड़ी वारदात के लिए लगाई गई आईईडी को किया गया निष्क्रिय
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version