Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कर्नाटक : मुख्यमंत्री पद से बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर
    Breaking News

    कर्नाटक : मुख्यमंत्री पद से बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लंबी जद्दोजेहद के बाद आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने दोपहर में राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचन्द गहलोत को सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है।

    सोमवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विधान सौध में अपनी सरकार के दो साल के पूरे होने के एक समारोह में अपने इस्तीफे की घोषणा की। इस मौके पर भावुक स्वर में उन्होंने कहा कि उन्होंने दुख के साथ नहीं बल्कि खुशी के साथ ऐसा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को 75 साल पूरे होने के बावजूद दो साल का और अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे कई बार अग्निपरीक्षा दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने राज्य में वापस रहना पसंद किया था। उन्होंने मांड्या जिले के बुकानाकेरे के एक गरीब व्यक्ति को मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाने के लिए भाजपा के प्रति कृतज्ञता जताई।

    येदियुरप्पा दोपहर 12.40 पर उपमुख्यमंत्रियों और विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल गहलोत को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद राजभवन के बाहर येदियुरप्पा ने पत्रकारों से वार्ता करते कहा कि उनपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में भाजपा सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की बात काफी समय से चल रही थी। राज्य में कुछ बगावती स्वर भी फूटे थे। इसके बाद भाजपा हाईकमान ने उम्र सीमा को आधार बनाते हुए येदियुरप्पा को इस्तीफा देने के लिए कहा था। अब सबसे बड़ा सवाल है कि भाजपा राज्य में उनका किसे उत्तराधिकारी बनाती है।

    इसी बीच रविवार को लिंगायत समुदाय के मठाधीशों ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने का विरोध किया था। ऐसे में लिंगायत समुदाय भाजपा का विरोध कर सकता है। राजनीतिज्ञों का मानना है कि येदियुरप्पा अपने बेटे विजयेन्द्र को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखराब मौसम के कारण राष्ट्रपति का द्रास दौरा रद्द, गुलमार्ग में होगा श्रद्धांजलि समारोह
    Next Article एक जवान जब शहीद होता है तो कौम को देता है नई जिंदगी : योगी आदित्यनाथ
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version