नयी दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक्स के टेबिल टेनिस महिला एकल मुकाबले में मनिका बत्रा ने यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का को 4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 11-5, 11-7 से हराकर महिला एकल राउंड 3 में प्रवेश कर लिया।

यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ भारत की मनिका बत्रा ने शानदाा प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। पहले दो गेम हारने के बाद तीसरे में मनिका बत्रा की शानदार वापसी की।

उन्होंने महिला एकल राउंड 2 में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ तीसरा गेम 11-7 से जीत लिया। मनिका बत्रा पहला गेम 4-11 और दूसरा 4-11 से हार गयी थीं।

लेकिन इसके बाद मनिका ने जोरदार वापसी की और लगातार दो गेम जीते। उन्होंने महिला एकल दौर 2 में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ चौथा गेम 12-10 से जीत लिया।

इसके बाद मनिका बत्रा महिला एकल दौर 2 में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ पांचवां गेम 8-11 से हार गईं। इसके बाद एक बार फिर मनिका ने वापसी की और छठा गेम जीत लिया। मनिका बत्रा ने महत्वपूर्ण छठा गेम 11-5 से जीता। इसके बाद मैच 3-3 के स्तर पर रहे। सातवें और निर्णायक गेम में मनिका ने 11-7 से मार्गरीटा को शिकस्त देकर महिला एकल राउंड 3 में प्रवेश कर लिया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version