-कई राज्यों के भी बदले गये हैं गर्वनर
रांची।
झारखंड का नया राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है। रमेश बैस इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे। वो राज्य में द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की नौवीं राज्यपाल 2015 में बनी थी। इसके अलावा वो राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी थी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का नियुक्त किया गया है। पीएस पिल्लई को गोवा, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
झारखंड के नए राज्यपाल रमेश बैस मूलरूप से छतीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं। उनका 2 अगस्त 1947 को हुआ था। वो 1982 से 1988 तक मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। इसके बाद वो 1989 से लगातार 1996 तक लगातार 6 बार अविभाजित मध्यप्रदेश में लोकसभा सांसद भी चुने गए थे। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद भी रमेश बैस रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उन्होंने देश के केंद्रीय मंत्र के रूप में भी कार्यभार संभाला है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



