Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों में भारी तनाव
    Breaking News

    असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों में भारी तनाव

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 27, 2021Updated:July 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • कछार जिला के धोलाई में भारी विरोध, वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक
    • मिजोरम के मंत्री ताजा हालात को लेकर कर रहे बैठक
    •  हमला करने के बाद जश्न मनाते दिखे मिजोरम पुलिस कर्मी

    असम-मिजोरम के सीमावर्ती लैलापुर इलाके में सोमवार को दोनों राज्यों के बीच उत्पन्न ताजा विवाद के चलते इन राज्यों में स्थिति बेहद गंभीर हो गयी है। दोनों राज्यों में सरकार और अधिकारी स्तर पर स्थिति को सामान्य बनाने और हालात को काबू में लाने के लिए बैठकों का दौर जारी है।

    असम सरकार ने साफ किया है कि हिंसा में असम के कुल पांच पुलिस कर्मी की मौत हुई है। घटना के बाद यह बातें सामने आई थी कि छह पुलिस कर्मी और एक आम नागरिक की मौत हुई है। जबकि मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि पांच पुलिस कर्मियों की मौत हुई है। किसी भी आम नागरिक की जान नहीं गयी है।

    सीमा विवाद को लेकर कछार जिला के धोलाई थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी और तनाव देखी जा रहा है। भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर कर मिजोरम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही सड़क पर सड़क पर टायर जलाकर मिजोरम की ओर आने और जाने वाले वाहनों को पूरी तरह से रोक दिया है जिसकी वजह से ट्रक तथा अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो मिजोरम में आने वाले दिनों में अत्यावश्यक सामानों की किल्लत उत्पन्न होने लगेगी। इस तरह की स्थिति पहले भी देखने को मिली थी।

    मिली खबरों के अनुसार मिजोरम के गृह मंत्री, नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री, शिक्षा मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा विधायक वैरांगटी के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में असम-मिजोरम सीमा विवाद की ताजा स्थिति पर चर्चा की। साथ ही इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए आवश्यक कदम उठाने को लेकर रणनीति बनाने में जुट गये हैं। इन दोनों राज्यों के बीच स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

    विवाद वाले इलाके में सीआरपीएफ की टुकड़ी को तैनात किया गया है। इसके बावजूद मिजोरम वाले इलाके में मिजोरम पुलिस की उपस्थिति देखी जा रही है। मिजोरम के कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सोमवार की हिंसा से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसमें असम पुलिस पर हमला करने के बाद मिजोरम पुलिस और उपद्रवी तत्व खुशी मनाते देखे जा रहे हैं। उनका व्यवहार ऐसा लग रहा है मानों उन्होंने किसी देश पर जीत हासिल की है।

    असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह बेहद दुखद और भयावह है। हाथों में मिजोरम पुलिस और स्थानीय उपद्रवी तत्व स्वचालित हथियार लहराते हुए जश्न मनाते देखे जा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद असम में बेहद गुस्सा दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस तरह के वीडियो की सच्चाई कितनी है यह कहना कठिन है।

    मिजोरम पुलिस ने असम पुलिस पर कैसे हमला किया, कई संगठन सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो शेयर कर तरह-तरह के कमेंट लिख रहे हैं। इतना ही नहीं इसको लेकर मिजोरम के संगठन द्वारा हैसटैग भी चलाया जा रहा है। इस तरह की गतिविधियों पर अगर रोक नहीं लगायी गयी तो दोनों राज्यों के बीच हालात सामान्य होने में काफी वक्त लगेगा। असम के लोगों का कहना है कि इस विवाद के पीछे मिजोरम की सरकार का हाथ है, वह जानबूझकर असम को नीचा दिखाने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपना रही है। इस तरह के कृत्य से असम के लोगों के बीच मिजोरम के प्रति नफरत और बढ़ेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिजोरम से सीमा विवाद को लेकर SC जाएगी असम सरकार, सीएम हिमंता बोले- राज्य की जमीन नहीं लेने दूंगा
    Next Article कश्मीर भारत के सिर का ताज है और इसे अपना सही स्थान मिलना तय है: राष्ट्रपति
    azad sipahi

      Related Posts

      कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: वेतन और प्रोन्नति के विवाद सुलझाने के लिए बनी छह सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति

      July 2, 2026

      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

      July 2, 2026

      दुमका और गोड्डा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: स्पीड पोस्ट से आई चिट्ठी, डॉग स्क्वॉयड ने की जांच

      July 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: वेतन और प्रोन्नति के विवाद सुलझाने के लिए बनी छह सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति
      • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील
      • हत्या पर राजनीति नहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी हो प्राथमिकता : सरयू राय
      • दुमका और गोड्डा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: स्पीड पोस्ट से आई चिट्ठी, डॉग स्क्वॉयड ने की जांच
      • मणिपुर में अब भी हालात सामान्य नहीं हुएः राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version