Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लोकप्रिय अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के चलते केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित
    Breaking News

    लोकप्रिय अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के चलते केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिंदी फिल्म जगत के सबसे लोकप्रिय अभिनेता दिलीप कुमार ने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म जगत के साथ-साथ राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गयी है। इसके साथ ही आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक भी स्थगित कर दी गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के कारण सुबह 11 बजे होने वाली इन बैठकों को स्थगित किया गया है।

    लंबी बीमारी के बाद दिलीप कुमार का आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया, वह 98 वर्ष के थे। दादा साहब फाल्के, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे अनेक सम्मानों से नवाजे गए दिलीप कुमार वर्ष 2000 में राज्यसभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए थे। अविभाजित भारत के पेशावर में 1922 को जन्में दिलीप कुमार को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशन-ए-इम्तियाज से भी नवाजा जा चुका है।

    केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार आज
    केंद्रीय मंत्रिमंडल का आज शाम 6 बजे विस्तार होना है, जिसमें कई बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले केंद्रीय कैबिनेट की ये मीटिंग काफी अहम मानी जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल नए बदलाव के बाद सबसे युवा मंत्रिमंडल हो सकता है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के मंत्रियों की औसतन उम्र सबसे कम होगी। इसके साथ ही महिलाओं को भी नए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।

    पीएम मोदी ने जताया शोक
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर आज सुबह शोक जताया और कहा कि उनका जाना हमारे सांस्कृतिक जगत के लिए नुकसान है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”दिलीप कुमार जी को सिनेमा जगत के दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। वह एक अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे और इस वजह से सभी पीढ़ियों के दर्शकों के चहेते थे। उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए नुकसान है। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

    लोकप्रिय अभिनेता
    हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी और अपने पांच दशक लंबे कॅरियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकश्मीर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर ढेर
    Next Article बाबा रामदेव ने फिर साधा निशाना, कहा- ड्रग माफिया का तैयार सिलेबस पढ़ रहे हैं डॉक्टर
    azad sipahi

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version