​​​​​​​बरमसिया (बोकारो) : चंदनकियारी थाना क्षेत्र के सहारजोरी पंचायत अंतर्गत हाराइकुरुवा गांव में बरसाती नदी में बहने से सरोज रवानी (29) की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक शुक्रवार से ही लापता था। शनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। पांच साल पहले मृतक के बड़े भाई की हत्या हो चुकी है।

इधर, गुरुवार की रात जब सरोज घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं से कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को चंदनकियारी पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। शनिवार को ग्रामीणों ने मवेशी चराने जाने के दौरान शव देखा और इसकी जानकारी लाघला पंचायत के मुखिया और चंदनकियारी पुलिस को दी गई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version