Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश के 70 करोड़ लोगों के सपनों को उड़ान देगा सहकारिता : शाह
    Breaking News

    देश के 70 करोड़ लोगों के सपनों को उड़ान देगा सहकारिता : शाह

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की सहकारिता संस्थाएं 70 करोड़ उन भारतवासियों के सपनों को उड़ान देंगी जो आर्थिक रूप से पिछड़ गए थे।

    शाह ने सोमवार को विज्ञान भवन में 100वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के मौके पर सहकारिता मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय सहकारिता संघ की ओर से आयोजित ”सहकारिता द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं एक बेहतर विश्व का निर्माण” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में विगत 100 वर्षों में दो मॉडल (साम्यवाद और पूंजीवाद) को दुनिया के देशों में अपनाए गए हैं लेकिन सहकारिता का मॉडल मध्यम मार्ग है। यह मॉडल सर्वस्पर्शी और समावेसी है। उन्होंने सहकारिता से जुड़े सभी लोगों से आह्वान किया कि सबको मिलकर सहकारिता को इतना मजबूत करना है कि जब देश आजादी का 100वां महोत्सव मनाए उस समय सहकारिता देश की अर्थव्यवस्था में मजबूत भूमिका निभाए।

    शाह ने कहा कि सहकारिता की 100 वर्षों की यात्रा गौरवपू्र्ण रही है। इस यात्रा को युवाओं के साथ मिलकर आगे बढ़ाना होगा। इस क्षेत्र में अनेक सुधारों से साथ-प्रयोग किए जाने की जरूरत है। केन्द्र सरकार सहकारिता मंत्रालय बनाकर सभी समस्याओं के समाधान देने की ओर अग्रसर है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मत्स्यपालन,पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रुपाला ने कहा कि देश को एक बनाने का कार्य सरदार पटेल ने किया और देश को श्रेष्ठ में अमित शाह जुटे हैं। उन्होंने कहा कि बचत सहकारिता का मुख्य सिद्धांत होना चाहिए। उन्होंने गुजरात के बालगोपाल बैंक का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ बच्चों ने अपने पैसे बचाकर बालगोपाल बैंक में जमा किया थे। आज इस बैंक के पास 16 करोड़ रुपये आ चुके हैं। इस बैंक के सारे खाताधारी बच्चे ही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता में समाज को बदलने की ताकत है। हमें मिलकर इस मिशन को आगे ले जाना है।

    केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी.एल वर्मा ने कहा कि 8 लाख 50 हजार सहकारिता संस्थान देश में हैं। अगर सब मिलकर मिशन मोड में काम करें तो हम देश की अर्थव्यवस्था और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा सकेंगे।

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राज्य सभा सांसद सुरेश प्रभु ने कहा कि जिस तरह से दुनिया में पूंजीवादी ताकतें बढ़ रही हैं वह चिंताजनक है। इस चिंता से हमें सहकार की भावना ही उबार सकती है। इसलिए सहकारिता को मजबूत कर हमें दुनिया को एक नया आर्थिक और सामाजिक विकास का मॉडल देना होगा।

    भारतीय राष्ट्रीय सहकारिता संघ के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने कहा कि एनएसीयूआई ने युवा समिति का गठन किया है।यह समिति युवाओं को सहकारिता से जोड़ेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहोल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि पर सरकार को रोक लगानी होगी : सरयू राय
    Next Article ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले में अब 12 जुलाई को होगी सुनवाई
    azad sipahi

      Related Posts

      कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत

      June 11, 2025

      इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित

      June 11, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version