राज्य में कोरोना रोकथाम के लिए चल रहे अभियान की दी जानकारी
रांची। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बातचीत की गयी। इस बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए। बन्ना गुप्ता ने राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना और कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर विभाग की ओर से चल रहे अभियान की जानकारी दी।

मलेरिया उन्मूलन के क्षेत्र में राज्य को मिला तीसरा स्थान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया के साथ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वेक्टरजनित रोगों के नियंत्रण, निगरानी, प्रशिक्षण एवं रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार समेत अन्य कई मुद्दों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के क्षेत्र में झारखंड को तीसरा स्थान मिला है। 2030 तक मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य तय किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड सरकार द्वारा किये गये कार्य की सराहना की है।

तेज गति से स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहा है काम
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हम लोगों ने एमपीडब्ल्यू के माध्यम से घर- घर जाकर बुखार जांच करने की व्यवस्था कर रखी है। साथ में दवाओं का भी वितरण किया जा रहा है, ताकि राज्य में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेज गति से काम कर रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version