Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ममता बनर्जी के चुनावी एजेंट के घर छापा, चुनावी हिंसा मामले में सक्रिय हुई CBI
    Breaking News

    ममता बनर्जी के चुनावी एजेंट के घर छापा, चुनावी हिंसा मामले में सक्रिय हुई CBI

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्त भ्रष्टाचार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की धड़ाधड़ छापेमारी और 60 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामदगी के बाद अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी सक्रिय हो गई है। पश्चिम बंगाल में पिछले साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा मामलों की जांच कर रही सीबीआई अधिकारियों की टीम ने गुरुवार तड़के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी एजेंट अबू ताहिर के घर छापा मारा। ताहिर का घर पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में है। यहां से ममता बनर्जी ने चुनाव लड़ा था और भाजपा नेता व अपने ही कैबिनेट के पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं।

    आरोप है कि चुनाव परिणाम के बाद स्थानीय चिल्ल गांव के भाजपा कार्यकर्ता देवव्रत माइती को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया थाए जिसमें अबू ताहिर की संलिप्तता थी। इस मामले में पूछताछ के लिए तीन बार सीबीआई ने अबू ताहिर को तलब किया लेकिन वह नहीं आए और कारण भी नहीं बताया। इसीलिए उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।गुरुवार तड़के सीबीआई की टीम केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों को लेकर ताहिर के घर पहुंचकर मकान की घेराबंदी कर ली। किसी का भी प्रवेश और निकासी बंद कर दिया गया। यहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अबू ताहिर घर पर है या नहीं, इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है।

    भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में ताहिर सहित तृणमूल कांग्रेस के तीन नेताओं के नाम हैं। सीबीआई के एक सूत्र ने बताया है कि गत सोमवार को हल्दिया महकमा न्यायालय ने सीबीआई के आवेदन को स्वीकार करते हुए अबू ताहिर सहित उक्त तीनों नेताओं की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है इसलिए छापेमारी की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअर्पिता के दूसरे घर से भी 28 करोड़ मिलने के दावे, रातभर होती रही नोटों की गिनती
    Next Article प्रधानमंत्री ने गुजरात को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की दी सौगात
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version