रांची। झारखंड सचिवालय सेवा के 490 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों के प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रमोशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग की सचिव वंदना दादेल की अध्यक्षता में हुई। डीपीसी की बैठक में इन सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रोन्नति देने पर सहमति बन गयी।

भवन निर्माण, योजना विकास, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, कार्मिक विभाग, वित्त विभाग, कैबिनेट सहित अधिकांश विभागों में कार्यरत एएसओ को प्रमोशन देने पर सहमति बनी है। बैठक में राजस्व पर्षद, वित्त विभाग, भवन निर्माण के भी मेंबर शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि लगभग दो साल से राज्य में प्रमोशन पर रोक लगी हुई थी। सरकार विभिन्न विभागों में एसटी-एससी कर्मियों के प्रतिनिधित्व का आंकड़ा जुटा रही थी। इस वजह से सारे कैडर में प्रमोशन बाधित था। कमेटी की रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने मई में प्रमोशन पर लगी रोक हटाया था। इसके बाद झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नति सबसे पहले दी गयी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version