Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हरियाणा: तावड़ू में अवैध खनन रोकने गए डीएसपी को डंपर से कुचला, मौत
    Breaking News

    हरियाणा: तावड़ू में अवैध खनन रोकने गए डीएसपी को डंपर से कुचला, मौत

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल में पचगांव पहाड़ी की घटना
    • -मूलरूप से हिसार के रहने वाले डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई इसी साल होने थे रिटायर

    गुरुग्राम/नूंह। नूंह जिला के तावड़ू उपमंडल में अवैध खनन माफिया ने तावड़ू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की मंगलवार को डंपर तले कुचलकर जान ले ली। डीएसपी पचगांव क्षेत्र में अरावली पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे। मंगलवार को ही गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम हैं। ऐसे में इस घटना से गुरुग्राम और नूंह जिला प्रशासन और पुलिस भी सतर्क हैं।

    मंगलवार की दोपहर को तावडृू पुलिस को पचगांव के पास पहाड़ी मेंं अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस सूचना पर डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई तुरंत अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे वे दलबल समेत पचगांव की पहाड़ी पर अवैध खनन वाले स्थान पर पहुंचे। उन्होंने खनन माफिया को रोकने का प्रयास किया। अवैध खनन माफिया मौके से फरार होने लगे तो डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने उनका पीछा किया। खनन माफिया के डंपर को रोकने के लिए डीएसपी जैसे ही आगे आए तो डंपर चालक ने उन पर डंपर चढ़ा कर भाग निकला। इससे पहले की डीएसपी के साथी टीम के पुलिसकर्मी कुछ कर पाते, डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने जिला पुलिस मुख्यालय को दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल व आला अधिकारी पहुंचे। तब तक अवैध खनन माफिया और उनके गुर्गे वहां से फरार हो चुके थे। डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई के साथ मौके पर गए पुलिस कर्मियों ने सारा घटनाक्रम वरिष्ठ अधिकारियों को बताया। खनन माफिया द्वारा इस तरह से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पर डंपर चढ़कर मार देने की घटना आग की तरह तावड़ू क्षेत्र ही नहीं, बल्कि मीडिया, सोशल मीडिया के जरिये देशभर में फैल गई। पुलिस विभाग में भी इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

    बताया जा रहा है कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस सेवा में आने से पहले वीएलडीए यानी पशु चिकित्सक थे। उनकी सेवानिवृत्ति भी इसी वर्ष होनी थी। इस घटना ने अवैध खनन को लेकर फिर से सवाल खड़े किए हैं। हरियाणा राज्य में यह पहला मामला है, जब खनन माफिया ने पुलिस में डीएसपी को इस तरह से डंपर तले कुचलकर मारा हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलुलु माल में बिना अनुमति के नमाज पढ़ने वाले चार मुस्लिम युवक गिरफ्तार
    Next Article रांची में पशु तस्करों ने गाड़ी से रौंदकर महिला दरोगा की जान ली
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version