Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»महाराष्ट्र: भारी बारिश का कहर जारी, अबतक 89 लोगों की मौत
    Breaking News

    महाराष्ट्र: भारी बारिश का कहर जारी, अबतक 89 लोगों की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • पर्यटन स्थलों पर कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं टली
    • आने वाले चार दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी

    मुंबई। महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का कहर जारी है, जिससे राज्य की अधिकांश नदियां खतरे के निशान तक पहुंच गई हैं। बारिश से महाराष्ट्र में अबतक 89 लोगों की मौत हो चुकी है।

    मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में चार दिनों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुई राज्य के मुंबई, नासिक, गढ़चिरौली, पुणे, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। राज्य के पर्यटन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। लोगों को सिर्फ जरूरी कार्यों के लिए घरों से निकलने की अपील की गई है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

    भारी बारिश के चलते मुंबई यूनिवर्सिटी ने गुरुवार 14 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। यूनिवर्सिटी ऑफ एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड के निदेशक डॉ. विनोद पाटिल ने कहा कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। भारी बारिश की वजह से अगले तीन दिनों के लिए स्कूलों को अवकाश देने का भी आदेश दिया है।

    तेज हवा के साथ हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से पर्यटन स्थलों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस आदेश के अनुसार गुरुवार, 14 जुलाई, 2022 से रविवार, 17 जुलाई, 2022 की मध्य रात्रि 12 बजे तक पर्यटन स्थल पर पर्यटकों, पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था की समस्या के चलते इन पर्यटन स्थलों पर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य में जारी भारी बारिश के चलते अगले 48 घंटे खतरनाक हैं और आगामी 4 दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। पालघर, रायगढ़, नासिक, पुणे, सातारा, कोल्हापुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

    मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा ,कोंकण और विदर्भ में राज्य में 24 घंटों में सुबह तक भारी बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर बढऩे से बाढ आ गई है। यहां सिरोल तहसील में एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य कर ही है। इसी तरह कोंकण क्षेत्र की कई नदियां खतरे के निशान तक बह रही हैं। अब तक प्रशासन ने 5 हजार से अधिक नागरिकों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला है और हजारों जानवरों को बहने बचा लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवसेना शिंदे की या ठाकरे की?
    Next Article श्री अमरनाथ यात्रा: 5449 श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version