Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इजरायल में अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 के संचालन पर अस्थायी रोक
    दुनिया

    इजरायल में अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 के संचालन पर अस्थायी रोक

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यरुशलम। इजरायल की वायुसेना ने अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 के संचालन पर अस्थायी रोक लगा दी है। इजरायल ने यह फैसला अमेरिका की चेतावनी के बाद किया है। अमेरिका ने कहा है कि इसके पायलट इजेक्शन सिस्टम में खामी है। अमेरिका ने भी अपने आपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिए हैं। इसके बाद इजरायल ने भी यह घोषणा की।

    इजरायली वायुसेना ने ट्विटर पर फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी एफ-35 को वायुसेना प्रमुख की विशेष इजाजत के बाद ही संचालित किया जाएगा। अमेरिका ने शुक्रवार को एफ-35 सहित तीन अमेरिकी सैन्य विमानों में पायलट इजेक्शन सिस्टम में एक्सप्लोसिव कार्टिज में संभावित दोषों के बारे में सूचित किया था।

    उल्लेखनीय है कि एफ-35 लड़ाकू विमान को अमेरिकी कंपनी लाकहिड मार्टिन ने बनाया है। यह एक सिंगल सीटर और सिंगल इंजन वाला लड़ाकू विमान है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह विमान किसी भी मौसम में उड़ान भर सकता है। यह युद्धक विमान पांचवीं पीढ़ी का है। युद्ध की स्थिति में विभिन्न भूमिकाओं में अहम साबित हो सकता है। इसकी खासियत है कि यह जमीनी हमले के साथ हवा में भी दुश्मन के छक्के छुड़ाने में सक्षम है। एफ-35 के तीन संस्करण हैं। इसमें एफ-35ए कंवेंशनल टेकआफ और लैंडिंग कर सकता है। एफ-35बी शार्ट टेकआफ के अलावा वर्टिकल लैंडिंग कर सकता है। एफ-35 सी लड़ाकू विमान को एयर क्राफ्ट करियर की सुविधा अनुसार बनाया गया है।

    यह विमान एयर क्राफ्ट करियर पर उतरते ही कुछ ही सेकेंड में जबरदस्त स्पीड देता है। एफ-35 को दरअसल एक्स-35 की ही तरह डिजाइन किया गया है। यूएस एयरफोर्स में इसको पैंथर के नाम से भी जाना जाता है। यह दुश्मन के रडार को चकमा देने में सक्षम है। इसकी वजह है इसका आकार और इसका फाइबर मैट। इस तकनीक की वजह से यह संकेंतों को अवशोषित कर लेता है।

    यह जेट मशीनगन के अलावा हवा से हवा और जमीन पर मार करने वाली मिसाइल से लैस होता है। यह 1930 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। इस तरह के एक जेट की कीमत करीब 31 करोड़ रुपये है। यह विमान 910 किलोग्राम के छह बम ले जाने में सक्षम है। 15 दिसंबर, 2016 को एफ-35 ने पहली बार अपनी उड़ान भरी थी। अमेरिका ने फरवरी 2019 में इस विमान को अपनी नौसेना में भी शामिल था। इसी साल 15 अप्रैल, 2019 को इसे यूएई के अल दाफरा एयरबेस पर पहली बार अमेरिका ने तैनात किया था। इसी दौरान उत्तरी इराक में पहली बार आईएस के ठिकानों पर हमले के लिए इसका इस्तेमाल किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस के विधायकों के पास से नकदी बरामद होने पर झारखंड में सियासत गरम
    Next Article लातेहार में उग्रवादियों के छुपाए चार केन बम बरामद
    azad sipahi

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version